By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: तनाव में मुंबईकर, 34 फ़ीसदी हाइपरटेंशन के शिकार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » तनाव में मुंबईकर, 34 फ़ीसदी हाइपरटेंशन के शिकार

रोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

तनाव में मुंबईकर, 34 फ़ीसदी हाइपरटेंशन के शिकार

Deepak dubey
Last updated: July 29, 2022 12:01 pm
Deepak dubey
Published: July 29, 2022
Share
hypertension sign symptoms information infographic 1308 486341
SHARE

मुंबई।असमय भोजन और जंकफूड के अति सेवन के कारणों से बड़ी संख्या में मुंबईकर तनाव में जी रहे हैं।इस का खुलासा मनपा द्वारा किए गए सर्वेक्षण में हुआ है इसके अनुसार करीब 34 फ़ीसदी लोग हाइपरटेंशन से जूझ रहे है। इसको लेकर मनपा अब कार्य करने वाली हैं।

Advertisement

बतादे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशानुसार 5000 लोगों पर मनपा ने ‘स्टेप’ सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के बाद मनपा ने फैसला लिया है कि मुंबईकरों के तनाव को कम करने के लिए आशा वर्कर्स और सीएचवी स्वास्थ्य सेविकाओं की मदद से घर-घर जाकर ब्लड प्रेशर की जांच कर दवाइयां दी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि मुंबईकरों के स्वास्थ्य को सुदृढ रखने के लिए मनपा के माध्यम से अनेकों उपायों को अमल में लाया जा रहा है। इसमें मुंबईकरों को हाइपरटेंशन से मुक्त करने के लिए मनपा ने महत्वपूर्ण मुहिम की शुरुआत की है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि इस मुहिम में आशा और सीएचवी स्वास्थ्य सेविकाओं को जरूरी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इनकी मदद से घर-घर जाकर की जाने वाली जांच में ब्लड प्रेशर कम अथवा अधिक पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को मनपा के अस्पतालों द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इस मुहिम के तहत मरीज पर किए जाने वाले इलाज से क्या परिणाम हुआ है, उसकी भी पुष्टि की जाएगी। इस मुहिम में शामिल होने के लिए नागरिकों में जनजागरण पैदा किया जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में इस मुहिम में कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों को भी शामिल किया जाएगा। इस पत्रकार परिषद में चिकित्सा शिक्षा व प्रमुख अस्पतालों की निदेशक डॉ नीलम आंद्राडे, कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे, स्वास्थ्य उपायुक्त संजय कुराडे आदि उपस्थित थे।

मनपा की आशा वर्कर्स, स्वास्थ सेविकाओं को प्रतिदिन मिलने वाले 100 से 200 रुपए के मानधन में दोगुना वृद्धि होगी। इन स्वास्थ्य सेविकाओं के माध्यम से मनपा मुंबई में घर-घर स्वास्थ्य जांच, मौसमी बीमारियों की जांच और जन जागरण के कामों को करती है। उनके द्वारा किए जाने वाले इन कामों की एवज में यह मानधन दिया जाता है। इसमें अब दोगुना बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा मनपा प्रशासन द्वारा किया गया है।

मनपा के इस फैसले का लाभ करीब 4000 स्वास्थ्य सेविकाओं को होगा। इसमें हाइपरटेंशन मुहिम, सरकारी स्वास्थ्य मुहिम में उन्हें अतिरिक्त मानधन दिया जाएगा।मरीजों के साथ आने वाले परिजनों का भी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करने के लिए मनपा के प्रमुख अस्पतालों में हेल्थ कॉर्नर शुरू किया जाएगा। यहां ब्लड प्रेशर सहित सभी प्राथमिक जांच की जाएंगी।अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हर इंसान को प्रतिदिन 5 ग्राम नमक का सेवन पर्याप्त होता है। हालांकि एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मुंबईकर रोजाना 9 से 10 ग्राम नमक खाते हैं। नमक अधिक खाने से प्यास बढ़ती है। उस समय आवश्यकता से अधिक पानी पिया जाता है। ऐसे में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है और इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है।

मराठा आरक्षण की सुनवाई के लिए की जा रही नजरअंदाज मुंबई हाई कोर्ट ने लगाई फटकार  
Neena gupta- बिना शादी के बच्चा पैदा करने का मुझे आज भी पछतावा है।
Mumbai e-bike taxi service: मुंबई में ई-बाइक टैक्सी सेवा को हरी झंडी, पर्यावरण हितैषी परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
Mahayuti Sarkar Scam: “कंगाल हुई महायुति सरकार, ठेकेदारों की आत्महत्या पर विपक्ष का हमला”
KDMC’s pipe theft: क्रेन और ट्रक की सहायता से केडीएमसी का पाइप कर रहे थे चोरी, खड़कपाड़ा पुलिस ने किया तीन लोगों को किया गिरफ्तार
TAGGED:Bmchealthmumbai
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
unnamed 53 380x214 1
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

बेलापुर से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी शुरू

Deepak dubey
Deepak dubey
November 26, 2022
Mira road violence : रैली के दौरान  तोड़फोड़, श्री राम नाम के झंडों वाली गाड़ियों पर किया पथराव,छह गिरफ्तार 
Varsoli beach: स्वच्छता अभियान में वरसोली समुद्र किनारे मिला दस किलो चरस के पैकेट, पैकेटों को रायगढ़ पुलिस को सौंपा
BMC Election 2026: एनसीपी ने जारी की तीसरी और फाइनल लिस्ट, मुंबई में 94 उम्मीदवार मैदान में
MUMBAI KEM Hospital: दवाओं की कमी से मरीजों के इलाज पर पड़ रहा असर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?