By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Tobacco is increasing cancer: तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर, राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ा बोझ, समय पर पता चलने पर इलाज संभव, शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों पर शख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी, स्वास्थ्य विषेशज्ञों ने की वकालत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Tobacco is increasing cancer: तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर, राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ा बोझ, समय पर पता चलने पर इलाज संभव, शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों पर शख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी, स्वास्थ्य विषेशज्ञों ने की वकालत

कल्याणठाणेमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Tobacco is increasing cancer: तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर, राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ा बोझ, समय पर पता चलने पर इलाज संभव, शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों पर शख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी, स्वास्थ्य विषेशज्ञों ने की वकालत

Deepak dubey
Last updated: May 31, 2024 12:30 am
Deepak dubey
Published: May 31, 2024
Share
Tata Memorial Hospital
SHARE

मुंबई। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल(Tata Memorial Hospital)समेत देश के विभिन्न अस्पतालों द्वारा किए गए अध्ययनों में सामने आए आंकड़ों से पता चला है कि तंबाकू का सेवन करनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस कारण कैंसर के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर काफी बोझ पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वकालत की है कि शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही कैंसर के इलाज को लेकर उन्होंने कहा है कि इस जानलेवा बीमारी का यदि समय पर पता चल जाता है तो इलाज संभव है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि अध्ययनों में कहा गया है कि महाराष्ट्र की 27 प्रतिशत आबादी तंबाकू सेवन के प्रतिकूल असर से प्रभावित है। चिकित्सा विशेषज्ञों का यह मानना​है कि तंबाकू जनित कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूकता की कमी और कम उम्र में तंबाकू उत्पादों के संपर्क में आना इसका मुख्य कारण है। टाटा मेमोरियल अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में थोरेसिक सर्विसेज की प्रोफेसर डॉ. सविता जिवनानी ने कहा कि जो लोग 21 साल की उम्र से पहले धूम्रपान करना शुरू करते हैं, उनके तंबाकू के आदी होने और जीवन भर धूम्रपान जारी रखने की संभावना अधिक होती है। इससे स्पष्ट है कि स्कूल और कॉलेज परिसरों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगानेवाले नियमों को कठोर बनाने की जरूरत है। यह अपने-आप में तंबाकू से होनेवाली स्वास्थ्य समस्याओं की संख्या को कम करने में काफी हद तक मदद करेगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू के कारण होनेवाले कैंसर से होनेवाली मृत्यु दर को कम करने के लिए रोकथाम सबसे कारगर तरीका है। लेकिन तंबाकू के सेवन के हानिकारक असर के बारे में बढ़ती शिक्षा और जागरूकता के बावजूद लोग अभी भी दोस्तों की संगत और आसानी से उपलब्ध होनेवाले तंबाकू उत्पादों के कारण उसका सेवन शुरू करने लगते हैं। इसलिए जो लोग नियमित रूप से तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, उनके लिए समय पर जांच करवाना जरूरी है। यदि तंबाकू के कारण होनेवाले कैंसर का समय रहते पता चल जाए, तो उसका दा विंची के जरिए रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी जैसे उन्नत न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों से अच्छी तरह से इलाज किया जा सकता है।

टाटा अस्पताल में पिछले मिले 4400 फेफड़े और अन्न नलिका कैंसर के मरीज

डॉ. सविता ने कहा कि साल 2023 में टाटा मेमोरियल अस्पताल में थोरेसिक डिजीज मैनेजमेंट ग्रुप ने फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित
2600 रोगियों और अन्नप्रणाली के कैंसर से पीड़ित 1800 रोगियों का पंजीकरण किया। हालांकि इनमें से केवल 140 फेफड़ों के कैंसर और 180 अन्नप्रणाली कैंसर के रोगियों का ही ऑपरेशन किया जा सका, क्योंकि उनमें से बाकी या तो उन्नत अवस्था में थे या सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं थे। फेफड़ों के कैंसर वाले 140 रोगियों में से भी मुश्किल से 10 रोग के पहले चरण में थे।

कई बार पकड़ में नहीं आता है फेफड़े का कैंसर

डॉ. सविता ने कहा कि कई लोग लगातार खांसी जैसे लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जो तीन से चार सप्ताह तक रहता है। उदाहरण के लिए फेफड़ों के कैंसर के सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द, खूनी खांसी और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। इन्हें अक्सर गलती से टीबी समझ लिया जाता है, जिससे रोग का गलत निदान होता है। ऐसे में इसका इलाज टीबी की दवाओं से होता है, जबकि मूल समस्या वहीं की वहीं रह जाती है। उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने या 15 साल से अधिक समय से धूम्रपान करनेवाले रोगियों को हर साल लो डोज सीटी स्कैन करवाना चाहिए। इन कैंसरों का जल्दी पता लगने से जीवित रहने की दर 80 से 85 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, लेकिन यदि इसका पता उन्नत अवस्था में लगता है तो इससे उपचार और इलाज के लिए बड़ी चुनौती पैदा हो सकती है।

जेएनपीटी में लाल चंदन की तस्करी का खुलासा,ढाई करोड़ का चंदन बरामद
गद्दारी, दगाबाजी और स्वार्थ का अर्थ हिंदुत्व नहीं!
राजनाथ सिंह ने परिश्रम संस्था के कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज से किया संवाद, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Target Publications: टार्गेट पब्लिकेशंस की ऐतिहासिक उपलब्धि SCERT ने टार्गेट की आठ पुस्तकों को दी मंजूरी
Trump’s wife stole Trump’s pose: मेलानिया ट्रम्प ने चुराया ट्रम्प का पोज़, सोशल मीडिया पर वायरल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai newsTata Memorial Hospital
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Untitled design 56 1024x1024 1
क्राइममुंबई

जरूरतमंदों को पैसे का झांसा देकर साइबर ठग फर्जी खाते का कर रहे इस्तेमाल, बैंक अधिकारी की सतर्कता से खुला राज

Deepak dubey
Deepak dubey
November 25, 2024
एनसीपी के सभी सेल और विभाग बर्खास्त !
IRCTC में नौकरी के लिए 600 रुपये में सर्टिफिकेट
फिल्म इंडस्ट्री में आईपी का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा -अभिनेत्री शरवरी
New FRules for Bakeries and Restaurants: बेकरी और रेस्टोरेंट्स के लिए नया ईंधन नियम: 9 जुलाई से लकड़ी-कोयले पर रोक, तैयारी अधूरी?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?