Joindia
राजनीतिसिटी

सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा – आप विधायक आतिशी  

IMG 20230108 WA0051

विधायक कुलदीप ने भाजपा को बताया गुंडों की पार्टी

Advertisement

नवी मुंबई  |आम आदमी पार्टी (आप ) के बढ़ रहे जनाधार के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ गई है | इसके लिए भाजपा कांग्रेस के भ्रष्टाचार निकालने के बजाय आप नेताओ को परेशान करने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किए जाने का आरोप दिल्ली के आप विधायक आतिशी ने नवी मुंबई में लगाए | आप कोकण विभाग द्वारा वाशी में आयोजित आप मेलावा के दौरान उक्त आरोप किए | इस दौरान दिल्ली आप विधायक कुलदीप कुमार ,महाराष्ट्र प्रभारी दीपक सीगल , महाराष्ट्र चुनाव प्रमुख महादेव नाईक,प्रीति मेनन आप नवी मुंबई अध्यक्ष श्याम भाऊ कदम , नवी मुंबई युवा संघटक अभिषेक पांडेय अदि उपस्थित थे |
वाशी के विष्णु दास भावे नाट्यगृह में आयोजित कार्यकर्त्ता मेलावा के  दौरान दिल्ली आप के विधायक कुलदीप कुमार ने भाजपा को गुंडों और बदमाशों की पार्टी बताते हुए कहा कि  उनके खिलाफ बोलने वालो पर हमला करवाया जाता है | इतना ही सत्ता होने के कारण  जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आप के नेताओ पर फर्जी मामले दाखिल कर फंसाने की कोशिश किए जाने का आरोप किया |   इस दौरान आप विधायक आतिशी  ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार आने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों परेशान है | पिछेल पांच वर्षो में आप नेताओ के खिलाफ डेढ़ सौ से अधिक फर्जी शिकायत दर्ज कराई गई है | इतना ही नहीं अब सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर जाँच के नामा पर परेशान किया जा रहा है | क्योकि दिल्ली में आप के कामो को देखते हुए दूसरी बार सरकार आई है इसके साथ ही अब वंहा के मनपा पर भी कब्ज़ा हुआ है | पहले दिल्ली उसके बाद पंजाब और  बाद अब गुजरात में आप को  उम्मदीवार जितने के बाद राष्ट्रिय पार्टी बन गई है | मुंबई ,मनपा ,नवी मुंबई मनपा ,ठाणे मनपा के साथ ही राज्य में सभी चुनाव आम आदमी पार्टी अब पूरी ताकत से लड़ेगी | सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे | इसको लेकर आप पूरी ताकत से काम शुरू किए जाने की जानकारी आतिशी ने दी |

Advertisement

Related posts

पत्नी के पुराने दोस्त ने पति को उतारा मौत के घाट

Deepak dubey

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड करेगी कमर्शियल फ्लाइट

Deepak dubey

Three cars hit the wall of Seawood NRI Complex:सीवूड एनआरआई कॉम्प्लेक्स की दीवार की चपेट मे आई तीन कार 

Deepak dubey

Leave a Comment