Joindia
इवेंटकाव्य-कथा

Bihar Foundation day : बिहार स्थापना दिवस एवं सहस्त्र चंद्र दर्शन समारोह में एकजुट हुए भाजपा के पुराने नेता

IMG 20250325 WA0117

जोइंडिया/ मुंबई: बिहार स्थापना दिवस  (Bihar Foundation day) अवसर पर पूर्वांचल परिषद (puruvanchal parishad) एवं बिहार प्रकोष्ठ (bihar prakoshth) के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च 2025 को मुंबई में बिहार स्थापना दिवस एवं सहस्त्र चंद्र दर्शन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विले पारले स्थित एक प्रतिष्ठित सभागार में आयोजित यह समारोह बिहार की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक पराग अलवणी ने की, जबकि मंच संचालन उभामो मुंबई के महामंत्री रमाकांत गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।

Advertisement
पूर्वांचल परिषद एवं  भाजपा बिहार प्रकोष्ठ

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता आर.यू. सिंह द्वारा प्रस्तावना के साथ हुआ। इस अवसर पर एक भावविभोर कर देने वाली भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसने सभी उपस्थितजनों को भावनाओं से भर दिया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेताओं को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और गुढ़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई के महामंत्री एवं विधायक संजय उपाध्याय ने प्रसिद्ध मजदूर नेता हरिनाथ तिवारी का विशेष सत्कार कर समारोह की गरिमा को और ऊँचाई दी।

सत्कार मूर्ति में दयानंद बालक विद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ मिठाई लाल सिंह, पूर्व विधायक शचीन्द्र सिंह, शिक्षाविद् यज्ञनारायण दुबे, उत्तर भारतीय संघ के संतोष सिंह, चक्रधर झा, मोहन मिश्रा, विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर और श्रीमती स्नेहा दुबे जैसे गणमान्य व्यक्तित्व शामिल रहे।

इस भव्य आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उभामो मुंबई के अध्यक्ष आर.डी. यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

समारोह ने बिहार की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को महाराष्ट्र की धरती पर एक नई पहचान दिलाई और मुंबई में रहने वाले प्रवासी बिहारवासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया।

इसे भी पढ़ें-:

 

1)- महाराष्ट्र में खेती का संकट! पांच साल में 3.25 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि हुई कम

2)- विश्व को पोलिओ का टीका देने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान तोड़ रहा है दम, फंड के आभाव में जर्जर हुई Haffkine की मशीनें, Polio vaccine सप्लाई बंद.

3)- Pig kidney transplant : चिकित्सा का चमत्कार, इंसान के शरीर में सूअर की किडनी,

Related posts

महाराष्ट्र में बड़ी राजनीतिक हलचल: PM मोदी ने राज्य के भाजपा सांसदों संग की मीटिंग, संजय राउत फिर बोले- वे देश के नेता या सिर्फ एक पार्टी के?

cradmin

क्रूज ड्रग्स केस के गवाह की मौत: प्रभाकर सईल को आया हार्टअटैक, NCB पर आर्यन की रिहाई के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था

cradmin

महाराष्ट्र में जारी है सेंट्रल एजेंसीज का एक्शन: आदित्य ठाकरे के करीबी शिवसेना नेता राहुल कनाल के पुणे और मुंबई के ठिकानों पर IT का छापा, पर्यटन मंत्री ने कहा-महाराष्ट्र झुकेगा नहीं

cradmin

Leave a Comment