Joindia
इवेंटनवीमुंबईमुंबईराजनीति

BJP is busy preparing for the assembly elections: अमित शाह का ‘संघ’ दौरा, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

amit shah pti haryana polls 2024 09 f4988cd82250d4d2e373ae01f599da84

नवी मुंबई: लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS in Lok Sabha elections)की नाराजगी का खामियाजा भुगतने के बाद भाजपा के नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों(BJP leaders Maharashtra assembly elections)से पहले सतर्क हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार(Union Home Minister Amit Shah on Tuesday)को नवी मुंबई में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वे कोपरखैरणे स्थित संघ की शाखा का भी दौरा करेंगे। इस दौरे में शाह संघ प्रचारकों के साथ लगभग एक घंटे की चर्चा करेंगे।

Advertisement

पिछले पंद्रह दिनों में शाह ने विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया है। मंगलवार को वे कोकण, ठाणे और पालघर क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने संघ के साथ समन्वय बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संघ ने भी कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। इसी संदर्भ में शाह का संघ शाखा दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।

शाह को मंगलवार शाम को कोपरखैरणे की संघ शाखा में पहुंचने की योजना है, जहां वे संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

Advertisement

Related posts

BMC Election : महामुंबई में अब शुरू होगा चुनावी दंगल!

dinu

तलवारों की होम डिलीवरी: पुणे में कुरियर से भेजे गईं 97 तलवारें, इन्हें औरंगाबाद और अहमदनगर भेजने की थी तैयारी

cradmin

BCCI new policy against sexual harassment: बीसीसीआई ने क्रिकेट में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए नई नीति को दी मंजूरी

Deepak dubey

Leave a Comment