Joindia
मुंबईराजनीतिसिटी

Allegation of neglect in Mahayuti: आठवले बोले, “मेरी पार्टी को सत्ता से दूर रखा जा रहा है”

108863819

जो इंडिया / मुंबई :

Advertisement
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री (Union Minister of State for Social Justice) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने एक बार फिर महायुति सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि आरपीआई को न तो विधानसभा में कोई सीट दी गई, न ही विधान परिषद में प्रतिनिधित्व मिला।

आठवले ने कहा, “आज सिर्फ मुझे मंत्री पद मिला है, लेकिन मेरी पार्टी का कोई भी सांसद या विधायक नहीं है। दिल्ली हो या महाराष्ट्र, कहीं कोई पद नहीं मिला। जबकि कांग्रेस-राष्ट्रवादी गठबंधन के समय हमारी पार्टी को 3 से 4 मंत्री मिलते थे। हमारे लोग विधान परिषद में भी थे, और मुंबई-पुणे जैसे शहरों में महापौर और उपमहापौर भी।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीन बार मंत्रिमंडल में शामिल किया, इसके लिए वे आभारी हैं, लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं को भी सरकार में स्थान मिलना चाहिए। “फडणवीस जी से कई बार चर्चा हुई, लेकिन हमारी मांगें अनसुनी रह गईं,” उन्होंने कहा।

आठवले की यह नाराजगी ऐसे समय आई है जब महायुति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। इस बयान को राजनीतिक हलकों में संभावित असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

Related posts

पटरी से उतरी पवन एक्सप्रेस: नासिक के पास ट्रेन के 10 कोच पटरी से उतरे, 2 लोग घायल; ट्रैक को नुकसान के चलते कई गाड़ियां रुकीं

cradmin

Vande Bharat’ Express: मुंबई-सोलापुर ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर पथराव!

Deepak dubey

महाराष्ट्र में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: IOC के तीन बड़े अधिकारी 1-1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ओनरशिप ट्रांसफर करने के नाम पर मांगी थी घूस

cradmin

Leave a Comment