Joindia
कल्याणक्राइमठाणे

Encounter: अक्षय ने माँ को दिखाई थी चिट्ठी, चिट्ठी खोलेगी एनकाउंटर का चिट्ठा, एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले हुई थी मुलाकात  

IMG 20240924 WA0011

मुंबई। बदलापुर बाल यौन शोषण(Badlapur child sexual abuse)मामले के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे का पुलिस ने एनकाउंटरIMG 20240924 WA0013IMG 20240924 WA0012 कर दिया है। तलोजा जेल से ले जाते समय  मुंब्रा और कलवा के बीच अक्षय ने पुलिस से रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी।  इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में अक्षय को गोली मार दी। उस फायरिंग में अक्षय की मौत हो गई। अक्षय की मौत के तुरंत बाद उनकी मां ने बताया कि इस घटना से कुछ समय पहले बेटे से मुलाकात हुई थी। उस समय उसने एक पत्र दिखाया था। इस पर माँ ने  बड़ा आरोप लगाया है कि अक्षय को पत्र किसने दिया था? क्या लिखा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। अक्षय के माता-पिता ने बताया कि घटना से  कुछ घंटे पहले उनसे जेल में मुलाकात की थी। हम दोपहर को उनसे मिलने गये। तीन बजे आने को कहा गया था  हम साढ़े तीन बजे मिले। अक्षय ने बताया  कि आरोप पत्र आ गया है एक महीने मे बाहर निकालने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उसे एक पत्र मिलने की जानकारी दी।

Advertisement

बदलापूर घटना के आरोपी अक्षय शिंदे की माँ ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले जेल मे मुलाकात हुई थी। किसी ने अक्षय को एक पत्र  लिखा था| यह उसकी जेब में था| वो दिखा रहा था, लेकिन मुझे कुछ नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि जेल बच्चों ने उन्हें यह दिया है कम पढे लिखे होने के कारण वह पढ़ नहीं सकता। इसलिए उसे नहीं पता कि नोट में क्या लिखा है। हम तीन बार मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने यह अपराध नहीं किया है| उसने बताया  था कि मैंने उन लड़कियों को नहीं छुआ था। अक्षय ने कहा कि पिछले सोमवार को तलोजा जेल में पुलिस ने उसकी बहुत पिटाई की| मेरा बेटा पटाखे भी नहीं फोड़ सकता|ऐसे मे बंदूख लेकर गोली कैसे चला सकता है अक्षय की मां का दावा है कि पैसे देकर उसकी हत्या कराई गई है मां के दावे के चलते अक्षय को जेल में किसने भेजा नोट? अब सवाल ये खड़ा हो गया है।

पुलिस ने मार डाला

अक्षय की माँ ने बताया कि जेल मे मुलाकात के दौरान  उससे पूछा, कैसे हो?  पूछा कि वे खाना क्या देते  हैं? इसपर उसने बताया कि  पुलिस ने काफी मारा है उसके पैर पर मारा है उसकी  उंगलियां तोड़ दीं है कपड़े तो उसके पास ले जाते थे, यहाँ तक कि उसे दिये भी न जाते थे। इस दौरान अक्षय की मां ने कहा कि जो पत्र दिया है उसे किसी ने धोखे से दिया हो सकता है तो उसे फेंक दो। इसके बाद अब पता चल रहा है कि उसे गोली मार दी गई है हमें भी मार डालो| हमें भी मार डालो हम भी जीना नहीं चाहते। हम इधर उधर भटक रहे हैं। गांव वालों ने हमें मार डाला। अक्षय की मां ने भी जवाब दिया है कि मेरे बेटे को फंसाया गया है। 

लॉक रिवाल्वर को लेकर खड़े हुए सवाल ?

बदलापूर स्कूल कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर  को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस का रिवाल्वर लॉक होते है इसके बावजूद जेल से लेजाते समय रिवाल्वर अक्षय शिंदे के हाथ कैसे लगा ?जब वह खुद पर गोली मार रहा था इसमे पुलिस कैसे घायल हो गए। पुलिस ने फायरिंग क्यों किया ? इन सब सवालों को लेकर अब जांच का विषय बन गया है।

Advertisement

Related posts

दिवा मे भाजपा को झटका , पूर्व अध्यक्ष रोहिदास मुंडे ने शिवसेना ठाकरे गुट में शामिल 

Deepak dubey

गणेश आचार्य पर डांसर संग छेड़छाड़ का आरोप: दो साल पहले दर्ज केस में पुलिस ने दायर की चार्जशीट, कोरियोग्राफर पर पोर्न फिल्म दिखाने और मोलेस्ट करने के आरोप

cradmin

महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच रोकने की याचिका की खारिज, SC ने कहा-हम इसे ‘टच’ नहीं करेंगे

cradmin

Leave a Comment