By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Local train door controversy : बंद दरवाजों पर बंटी यात्रियों की राय, जल्द आएंगे नए डिज़ाइन वाले कोच मुंबई, संवाददाता:
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Local train door controversy : बंद दरवाजों पर बंटी यात्रियों की राय, जल्द आएंगे नए डिज़ाइन वाले कोच मुंबई, संवाददाता:

मुंबईसिटी

Local train door controversy : बंद दरवाजों पर बंटी यात्रियों की राय, जल्द आएंगे नए डिज़ाइन वाले कोच मुंबई, संवाददाता:

Deepak dubey
Last updated: June 11, 2025 2:20 am
Deepak dubey
Published: June 11, 2025
Share
72793813
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों ( local train

Advertisement
) में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है। सोमवार को मुंब्रा स्टेशन के पास हुए भयावह हादसे ने रेलवे व्यवस्था की पोल खोल दी। चलती ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत और नौ यात्रियों के घायल होने के बाद बंद दरवाजों की आवश्यकता को लेकर यात्रियों और विशेषज्ञों में तीखी बहस छिड़ गई है।

Mumbai local train news
Local train door controversy

हादसे से उपजा सवाल – बंद दरवाज़े हों या खुला खतरा?

मुंब्रा हादसे में मारे गए यात्रियों की मौत ने फिर एक बार उस पुरानी बहस को जिंदा कर दिया है – क्या लोकल ट्रेनों में दरवाज़े बंद होने चाहिए?
रेलवे प्रवासी संघ से जुड़े राजेश पंड्या कहते हैं, “अगर दरवाजे स्वचालित और बंद होते, तो ये लोग ट्रेन से गिरते ही नहीं। जान बच सकती थी।” वे बंद दरवाजों के समर्थन में रेलवे से ठोस कदम उठाने की मांग करते हैं।

दूसरी ओर कुछ यात्री जैसे कि कल्याण निवासी तेवर सिंह और अर्चना पाल इसे अव्यवहारिक मानते हैं। उनका तर्क है कि “नॉन-एसी डिब्बों में बंद दरवाजे घुटन का कारण बनेंगे। खासकर गर्मियों में और भीड़भाड़ के समय सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।”

U69PBMOB28Q6 4pUkB60qI3HE7cw oCNu4Fg47baeQI
Automatic doors in Indian trains

फूटबोर्ड की मजबूरी, भीड़ का प्रेशर

मुंबई में हजारों यात्री हर दिन समय की पाबंदी के चलते ट्रेन के फूटबोर्ड पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। यूसुफ (कलवा निवासी) बताते हैं, “ट्रेनें लेट होती हैं, भीड़ बढ़ती है, और फिर लोग लटककर यात्रा करते हैं। बंद दरवाजे इन लोगों के लिए एक झटका होगा, लेकिन ज़रूरी भी है।”

सच यह है कि लोकल ट्रेन का मौजूदा ढांचा ऐसी अत्यधिक भीड़ को सुरक्षित संभालने में नाकाम है। अगर दरवाजे बंद किए गए तो फूटबोर्ड पर यात्रा करना असंभव हो जाएगा, जिससे यात्री अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ाएंगे – जो किसी और हादसे को न्योता दे सकती है।

रेलवे की योजना: नया डिजाइन, नई सोच

हादसे के बाद जागे रेलवे प्रशासन ने एक नई पहल की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2025 के अंत तक एक नई डिज़ाइन वाली नॉन-एसी लोकल ट्रेन तैयार की जाएगी जिसमें निम्नलिखित विशेषताएं होंगी:

स्वचालित बंद दरवाज़े

दरवाजों में लूवर्स (हवादार पट्टियां)

कोच की छत पर वेंटिलेशन यूनिट्स

कोचों के बीच वेस्टीब्यूल्स (आंतरिक लिंक)

इन विशेषताओं के माध्यम से रेलवे यात्रियों को सुरक्षा और वेंटिलेशन दोनों प्रदान करना चाहता है। अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन नवंबर 2025 तक तैयार हो जाएगी और जनवरी 2026 से इसे सेवा में लाया जाएगा।

प्रशासन पर सवाल, कार्रवाई कब?

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का कहना है कि जब तक रेलवे सिर्फ घोषणाएं करता रहेगा और ज़मीनी हकीकत नहीं बदलेगी, हादसे होते रहेंगे। रेलवे विशेषज्ञ अनिल तिवारी कहते हैं, “मुंबई लोकल ट्रेनें अब भी पुराने ढांचे पर चल रही हैं, जबकि सवारियाँ दोगुनी हो चुकी हैं। बिना नई सोच और टेक्नोलॉजी के हम इसी तरह जान गंवाते रहेंगे।”

ACCIDENT: पुणे के बाद मुंबई ओर नागपुर में रफ्तार का कहर
Woman gives birth to child in moving train: चलती लोकल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
RSS message to BJP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान – “संघ किसी से मांगता नहीं, हिंदू राष्ट्र का मतलब सत्ता नहीं बल्कि न्याय और समानता”
Temple selfie point proposal: “मंदिरों में सेल्फी पॉइंट को लेकर सरकार सक्रिय, पर्यटन विभाग ने मांगा प्रस्ताव”
मामा मलंगी व बोस की कसौटी पर खड़ा उतरने के लिए प्रदीप पांडेय ने कसी कमर…यूनियन ने युवाओं को दी तरजीह
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai newsmumbra news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221014 WA0020
मुंबईकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईराजनीतिसिटी

युवा सेना के तरफ से भव्य मशाल रैली का आयोजन

Deepak dubey
Deepak dubey
October 14, 2022
कमाल की है यह सर्जरी, एक महीने में घट गया 41 किलो वजन
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे का सफल परीक्षण
NCP Sharad Pawar faction controversy: ठाणे में शरद पवार गुट के कार्यालय के बाहर आमदार गोपीचंद पडलकऱ का आंदोलन
BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव की घोषणा के बाद तेज हुई उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे गठबंधन की हलचल, जल्द होगा बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?