By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai Airport plane collision: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, दो विमानों के विंग आपस में टकराए; DGCA ने शुरू की जांच
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai Airport plane collision: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, दो विमानों के विंग आपस में टकराए; DGCA ने शुरू की जांच

मुंबईसिटी

Mumbai Airport plane collision: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, दो विमानों के विंग आपस में टकराए; DGCA ने शुरू की जांच

Deepak dubey
Last updated: February 4, 2026 7:21 pm
Deepak dubey
Published: February 4, 2026
Share
IMG 20260204 WA0046
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Mumbai Airport plane collision)

Advertisement

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रात करीब आठ बजे एयरपोर्ट के टैक्सीवे क्षेत्र में दो विमानों के विंग (पंख) आपस में टकरा गए, जिससे हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई।

एयर इंडिया और इंडिगो के विमान हुए क्षतिग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के एक विमान के विंग से इंडिगो एयरलाइंस का विमान टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों के पंखों को नुकसान पहुंचा। घटना के तुरंत बाद संबंधित विमानों को परिचालन से हटा दिया गया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तकनीकी जांच शुरू की गई।

DGCA की टीम मौके पर, जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। DGCA ने इस टक्कर को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टैक्सींग के दौरान यह टक्कर कैसे हुई और इसमें मानवीय गलती थी या तकनीकी चूक।

कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 हुई लेट
इस घटना का असर उड़ानों के शेड्यूल पर भी पड़ा। 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 को तकनीकी कारणों से विलंब का सामना करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और सूचना दी गई।

राजनीतिक माहौल पहले से गरम
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र की राजनीति पहले से ही विमान और हवाई सुरक्षा को लेकर गर्म है। हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है, जिससे इस ताज़ा घटना ने बहस को और तेज कर दिया है।

पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में भी आई थी खराबी
गौरतलब है कि इसी दिन महाराष्ट्र की कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी। हालांकि समय रहते पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था। एक ही दिन में लगातार सामने आई इन घटनाओं ने विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और एयरपोर्ट पर हुई इस टक्कर की घटना ने देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर DGCA की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि इस चूक की असली वजह क्या थी।

New FRules for Bakeries and Restaurants: बेकरी और रेस्टोरेंट्स के लिए नया ईंधन नियम: 9 जुलाई से लकड़ी-कोयले पर रोक, तैयारी अधूरी?
MUMBAI: रेलवे कॉलोनी में पानी के समस्या से परेशान जवान,महीने भर से पानी खरीदकर चल रहा काम
Diabetes is getting TB disease: सावधान रहें डायबिटीज के मरीज, टीबी को न्यौता दे रहा है मधुमेह, दो से तीन गुना अधिक बढ़ा खतरा
Bahubali’s secrets got revealed: कैसे बनती है बेहतरीन फ़िल्म? राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने दिया टिप्स, बाहुबली के सीक्रेट हुए ओपन
Western Railway Mega Block: 20 दिसंबर से बदल जाएगा सफर का गणित, कांदिवली-बोरीवली पर लगेगा 30 दिन का ब्लॉक
TAGGED:Maharashtra newsMumbai international airportmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Seven Hills Hospital image 1
इंफ्ररास्ट्राकचेमुंबई

Seven Hills Hospital Mumbai: मुंबई का सेवन हिल्स अब अंबानी के हवाले?

Deepak dubey
Deepak dubey
May 19, 2026
Mahayuti Sarkar Scam: “कंगाल हुई महायुति सरकार, ठेकेदारों की आत्महत्या पर विपक्ष का हमला”
कसाब के बंदुक से नहीं निकली थी, हेमंत करकरे को लगी गोली, उज्जवल निकम ने कोर्ट में छिपाई सच्चाई, विजय वडेट्टीवार के बयान से मची खलबली
अक्सा बीच पर फर्जी छापेमारी
आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का कुत्ता शहीद, केंट को तिरंगे में लपेटा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?