Joindia
मुंबईसिटी

Mumbai traffic fine 2025: मुंबई में 13 महीनों में 65 लाख वाहन चालकों ने किए यातायात नियमों का उल्लंघन

962486 traffic rule news

जो इंडिया / मुंबई :

Advertisement
यातायात पुलिस (mumbai traffic fine 2025) ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 526 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। 369 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। यह जानकारी RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई है।

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 41 यातायात और 1 मल्टीमीडिया विभाग के अंतर्गत 26 प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। हालांकि, अब तक सिर्फ 20,99,396 वाहन चालकों ने ही जुर्माना भरा है, जबकि 44,13,450 वाहन चालकों ने अब तक दंड नहीं भरा है।

फ्लिकर और एंबर लाइट पर कार्रवाई

फ्लिकर और एंबर लाइट का गलत उपयोग करने वाले 47 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 23,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लेकिन इसमें से केवल 7 वाहन चालकों ने 3,500 रुपये का दंड चुकाया। सबसे अधिक कार्रवाई मरीन ड्राइव क्षेत्र में की गई, जहां 32 वाहनों पर कार्रवाई हुई, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 वाहन चालकों ने 1,000 रुपये का दंड अदा किया।

◆ 526 करोड़ का ठोंका जुर्माना
◆ 44 लाख वाहन चालकों ने जुर्माना नहीं भरा
◆ 369 करोड़ बकाया

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा, “यातायात पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई की है, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण अधिक प्रभावी ढंग से वसूली नहीं हो पा रही है। जिन वाहन चालकों ने अभी तक जुर्माना नहीं भरा है, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।” अनिल गलगली के अनुसार जुर्माना वसूली के लिए डिजिटल नोटिस भेजे जाएं और बड़े बकायेदार वाहन मालिकों के वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

Related posts

AMERICA : छह साल के बच्चे ने क्लास में की फायरिंग, अभिभावकों और शिक्षकों में बढ़ा  तनाव 

Deepak dubey

FREEDOM TREE: फ्रीडम ट्री ने ठाणे में की प्रेरक इंडस्ट्रियल स्टोर की शुरुआत, भारत के पहले ट्रेंड और कलर कंसल्टिंग स्टूडियो की शुरुआत

Deepak dubey

Mithun Chakraborty Pakistan warning: 140 करोड़ भारतीय पेशाब करें तो पाकिस्तान में सुनामी, ब्रह्मोस भी तैयार”: बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती का तीखा जवाब

Deepak dubey

Leave a Comment