Joindia
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत

IMG 20221125 WA0030

ठाणे। अंबरनाथ में एक छह माह के बच्चे के गले में मछली का कांटा फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंबरनाथ के उलन चाल इलाके में हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।

Advertisement

जानकारी अनुसार गले में मछली फंसने से छह महीने के शहबाज अंसारी की मौत हो गई है। सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। गुरुवार की रात शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा।इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुर्भाग्य से शहबाज की मौत हो गई थी।डॉक्टर ने जब शहबाज की जांच की और पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को माता-पिता को सौंपा गया है।

Advertisement

Related posts

Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला

Deepak dubey

Tomato prices fall by Rs 14 in APMC:एपीएमसी में टमाटर की कीमतों मे 14 रुपए की गिरावट

Deepak dubey

आफताब के लापता परिवार की मुंबई में तलाश, छतरपुर के तालाब में श्रद्धा का सिर खोज रही दिल्ली पुलिस

Deepak dubey

Leave a Comment