Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI: आईआईटी बॉम्बे में 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान

suicide

मुंबई। आईआईटी बॉम्बे में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक 18 वर्षीय बीटेक छात्र ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे हॉस्टल की इमारत की सातवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी है। मामले में पवई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद के रहने वाला दर्शन सोलंकी तीन महीने पहले ही आईआईटी में आया हुआ था ।

Advertisement

तीन महीने पहले लिया था प्रवेश,दो दिन पहले समाप्त हुई थी परीक्षा

प्राथमिक जानकारी अनुसार रविवार दोपहर हॉस्टल की खिड़की के पास मौजूद एक अन्य छात्र ने उसे इमारत की सातवीं मंजिल पर दर्शन को किनारे पर आते देखा। इसके बाद उसे संदेह होने पर अन्य छात्रों को मदद के लिए बुलाया और उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने छलांग लगा दी। छात्र दर्शन सोलंकी को आईआईटी-बी अस्पताल ले जाया गया । जहा डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिए। जिसके बाद दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचित किया गया। पवई पुलिस स्टेशन के अनुसार छात्र दूसरों से बात नही करता था, अपने रूम पार्टनर से भी नहीं। इससे संदेह है कि अकेलापन होने के कारण मायूस हो सकता है। इस बीच जानकारी यह भी मिली है कि आईआईटी बॉम्बे में पहले सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार, 11 फरवरी को संपन्न हुई, जिससे पुलिस को यह भी अनुमान लगा रही है कि पढ़ाई के दबाव का असर भी छात्र पर हो सकता है।फिलहाल छात्र के माता-पिता रास्ते में हैं और पुलिस पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। इस घटना के बाद से आईआईटी मुंबई द्वारा जल्द ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाने वाले है ।

Related posts

Maratha reservation: देर रात नवी मुंबई पहुंचेगा मराठा  क्रांति  मोर्चा

Deepak dubey

मांगा बोनस मिली लाठी, मंत्री का कारनामा

vinu

Crime: ड्रग्स ,फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपी को बचाने के लिए होटल मे मीटिंग, डीसीपी के जांच मे पकडा गया अधिकारी,आरटीआई से सच्चाई आई सामने

Deepak dubey

Leave a Comment