Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

Navi Mumbai Metro: नवी मुंबई के मेट्रो में  हर दिन 14 हजार 333 यात्री करते हैं यात्रा, एक महीने मे 1 करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन 

9243f04128
नवी मुंबई। नवी मुंबई मेट्रो(Navi Mumbai Metro
Advertisement
)सेवा शुरू होने के बाद पहले महीने में 4 लाख 30 हजार यात्रियों ने इस मेट्रो से यात्रा की है। मेट्रो सेवा को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से अगले महीने इस रूट पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।12 साल बाद नवी मुंबईवासी नवी मुंबई में मेट्रो से यात्रा कर पाए।  तलोजा नोड के नागरिक पहले तीन सीटों वाले रिक्शा, एनएमएमटी बस सेवाओं और इको वैन द्वारा तलोजा से बेलापुर तक यात्रा करते थे।लेकिन अब बिना किसी समस्या के एसी मेट्रो मे मात्र एसी बस के किराए मे तलोजा से बेलापुर पहुच पा रहे है |इसके लिए नागरिकों ने मेट्रो को पसंद कर रहे है
तलोजा क्षेत्र के नागरिक अब बिना किसी रूकावट के तलोजा से बेलापुर सिर्फ 15 मिनट में यात्रा कर सकते हैं। सिडको मंडल  ने नवी मुंबई मेट्रो परियोजना के लिए 2,954.14 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सिडको को उम्मीद है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन 98,000 यात्री इस सेवा का लाभ उठाएंगे। हालांकि पहले महीने में प्रतिदिन औसतन 14,333 यात्रियों के साथ सिडको को कुछ और महीनों में यात्रियों की लक्ष्य संख्या तक पहुँचने की उम्मीद है।सोमवार से शुक्रवार के अलावा छुट्टियों वाले सप्ताहांत के दो दिनों में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। शहर के नए मेट्रो के रूप में, परिवार के साथ घूमने और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक  है। बेलापुर, खारघर के सेंट्रल पार्क और पेंडार में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है।इस मेट्रो की टिकट कीमत मुंबई मेट्रो से अधिक होने के कारण यहां के यात्रियों ने इसे कम करने की मांग सिडको के प्रबंध निदेशक और मुख्यमंत्री से की है लेकिन सिडको के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मांग को इतनी गंभीरता से नहीं लिया | प्रतिदिन 11 स्टेशनों से 65 अप और 65 डाउन फेरि  हैं। पहले महीने में 4 लाख 30 हजार 79 यात्रियों ने इस मेट्रो का फायदा उठाया इस सेवा से रिक्शा और इको वैन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम हो गई। एनएमएमटी बस की टिकट कीमत मेट्रो से कम है, इसलिए इस बस के यात्रियों की संख्या पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बेलापुर से तलोजा मार्ग के लिए तीन सीटों वाले रिक्शा चालकों ने बिना मीटर वाले रिक्शा चालकों से अवैध किराया वसूला।इस लूट पर अब नियंत्रण होगा | सिड़को की जनसम्पर्क अधिकारी प्रिया रिताम्बे ने बताया कि इसके  लिए सिडको मेट्रो को नागरिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक माह के भीतर 4 लाख 30 हजार यात्रियों ने मेट्रो सेवा का लाभ उठाया। मेट्रो यात्रा की तस्वीरें, रील्स हैशटैग CIDCO # jabwemetmetro और # CIDCO पर शेयर की जा रही हैं। नवी मुंबईकरों ने ‘आपली मेट्रो’ की भावना के माध्यम से मेट्रो के साथ एक अनोखा रिश्ता विकसित किया है। सिडको के सेंट्रल पार्क में कर्मचारियों के साथ-साथ छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Related posts

Penguin Babies Born in Mumbai Zoo: रानी बाग में नई खुशियों की किलकारी: पेंगुइन जोड़े ने बढ़ाया परिवार

Deepak dubey

State government: सरकारी कार्यालयों में तीन लाख पद खाली, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आक्रामक, जल्द करेंगे आंदोलन

Deepak dubey

First rakshabandhan: अनाया बांगर ने भाई अथर्व को बांधी राखी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भावुक तस्वीरें

Deepak dubey

Leave a Comment