Joindia
क्राइममुंबई

MTNL cable theft Sion Mumbai: MTNL की कॉपर केबल चोरी करते हुए 14 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

IMG 20250816 WA0066

सायन इलाके में जेसीबी मशीन से की जा रही थी चोरी, शीव पुलिस ने मारा छापा

Advertisement

मुंबई। मुंबई के सायन इलाके में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की अंडरग्राउंड कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:00 बजे सामने आई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से रोड नंबर 29, डालडा कंपनी के सामने डक्ट से केबल निकाल रहे हैं।

सूचना मिलते ही शीव पुलिस स्टेशन के निरीक्षक संतोष शेवाळे, उपनिरीक्षक किरण भोसले और उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि कई लोग जेसीबी मशीन की सहायता से MTNL की केबल निकाल रहे थे। जब उनसे इस काम के लिए वैध अनुमति या पहचान पत्र मांगा गया, तो वे कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे चोरी कर रहे थे।

IMG 20250816 WA0066 1
MTNL cable theft Sion Mumbai

👥 गिरफ्तार आरोपी:

1. निरज विजय सराफ (30)

2. वेलु करूणा कुंदर (42)

3. दिनेश दिगंबर मोकल (39)

4. यश प्रविण घोरड (25)

5. संतोष अनंत दळवी (38)

6. आकाश शंकर धोतरे (22)

7. अमन अवधेश चौधरी (21)

8. विक्रम केशरी रघुवीर प्रसाद अग्रवाल (42)

9. संजयकुमार भोला गोंड (29)

10. नितीन उमाजी गजाभरे (30)

11. सचिन बाबु दासर (24)

12. निखिल गंगाधर बाविस्कर (23)

13. महेश सुधाकर कुलात (26)

14. मिराज यासीन मन्सुरी (32)

पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल केबल निकालने में किया जा रहा था।

📄 मामला दर्ज

MTNL वडाला कार्यालय के प्रबंधक विनोद रामदास नगराळे (53) ने इस संबंध में शीव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गु.र.क्र. 308/2025 के तहत धारा 303(2), 324(3), 62, और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (कायदा व सुव्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने, परिमंडल 4 की डीसीपी रागसुधा आर., सायन विभाग के एसीपी शैलेंद्र धिवार और शीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनंत साळुंके के मार्गदर्शन में की गई।

जांच दल में पो.नि. संतोष शेवाळे, पो.उ.नि. किरण भोसले, पोशि जाधव, पाटील, डबडे और बोरगे शामिल थे। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

नितिन गडकरी ने कह दिया कुछ ऐसा, हंसी-ठहाकों से गूंज उठा हॉल

Deepak dubey

यूट्यूब पर वीडियो देख नाबालिग ने की खुद की प्रसूति, जानिए फिर क्या हुआ

vinu

Baba Siddique murder case: कोर्ट में सुनवाई पूरी, शहज़ीन सिद्दीकी को जांच में पक्ष रखने की अनुमति मिल सकती है

Deepak dubey

Leave a Comment