Joindia
मुंबईसिटी

Elphinstone Bridge Mumbai : 125 साल पुरानी विरासत पर विराम, परेल ब्रिज जल्द हो होगा बंद, मुंबई की ट्रैफिक रफ्तार थमेगी, लेकिन भविष्य की राह खुलेगी.

Mumbai India Jan 30 2025 The Mumbai Metropolit 1744140885475

जो इंडिया / मुंबई: मुंबई का ऐतिहासिक एलफिंस्टन ब्रिज (The historic Elphinstone Bridge Mumbai) जिसने 125 वर्षों तक शहर की धड़कनों को जोड़े रखा, जल्द ही इतिहास बन जाएगा। एमएमआरडीए (MMRDA) ने इसे बंद करने का फैसला लिया है ताकि शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर (worli shivadi connector) और एक आधुनिक डबल-डेकर फ्लाईओवर (double decker flyover) के निर्माण का रास्ता साफ हो सके।

Advertisement
एलफिंस्टन ब्रिज सिर्फ एक पुल नहीं था, यह मुंबई की फिल्मी और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा भी रहा है। दीवार जैसी चर्चित फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी। लेकिन अब यह पुल बदलती मुंबई की विकास गाथा में अपना स्थान छोड़ रहा है।

एमएमआरडीए के मुताबिक, नया फ्लाईओवर दो चरणों में होगा: पहला स्तर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड और सेनापति बापट रोड को जोड़ेगा, जबकि दूसरा स्तर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ेगा। इससे पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी और नवी मुंबई से दक्षिण मुंबई की यात्रा सुगम हो जाएगी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से 13 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं, क्योंकि आने वाले दो वर्षों तक दादर के तिलक ब्रिज जैसे वैकल्पिक मार्गों पर दबाव बढ़ेगा।

पुराने पुल को मानसून शुरू होने से पहले तोड़ने की योजना है, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि प्रोजेक्ट की समयसीमा बढ़ सकती है, जैसा कि पहले के मामलों में देखा गया है। मुंबई एक और बदलाव की ओर बढ़ रही है। जहां एक पुरानी दीवार टूटेगी, वहीं नई राहें बनेंगी।

 

इन खबरों को भी जरूर पढ़ें-:

1) – Charitable hospitals scam : महाराष्ट्र में धर्मार्थ अस्पतालों का खुला खेल, गरीबों के हक पर हर साल 13.5 हजार करोड़ का डाका, सरकारी छूट के बदले मुफ्त इलाज का वादा, लेकिन हकीकत में ‘व्हीआईपी’ का इलाज और गरीब बाहर

2)- Kunal Kamra: कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने वॉट्सऐप पर भेजा समन, एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बना विवाद

Advertisement

Related posts

दिवा के मुंब्रा देवी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या

Deepak dubey

Jyoti Malhotra spy arrest: मुंबई में महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, पाकिस्तान के नए साइबर-जासूसी मॉडल का खुलासा

Deepak dubey

रियल एस्टेट क्रांति: मुंबई और नवी मुंबई पर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का प्रभाव

Deepak dubey

Leave a Comment