Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

शराब के नशे में बम धमाके की धमकी,आरोपी को किया गिरफ्तार

2531786 2528063 mumbai police

मुंबई । पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुंबई के तीन होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं ।आरोपी शराब के नशे में धमकी दिए जाने का कबूल किया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सूरज जाधव वकोला के सीएसटी रोड का रहने वाला है। गुरुवार की शाम आरोपी ने शराब पी रखी थी। रात 9 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। फोन कर दावा किया की मुंबई के अंधेरी ,जूहू और सहारा में बम धमाके होने वाले हैं।जिसके बाद जुहू, अंबोली और बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की टीम और सीआईएसएफ और बीडीडीएस की टीम ने जांच शुरू कर दी है पुलिस ने घंटों तक उन जगह पर जांच की लेकिन किसी भी तरह का एक्सप्लोसिव या संदिग्ध चीज पुलिस को नहीं मिली ।इसके बाद पुलिस ने कॉलर का जानकारी निकाली और पाया कि आरोपी सूरज ने शराब की नशे में फोन किया था फिलहाल, वाकोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 505 (1)(बी) के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।

Related posts

मुंबई के बिल्डर से मांगी रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

vinu

Kurla accident: बेकाबू बेस्ट बस का कहर: 7 की मौत, 40 घायल

Deepak dubey

Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण

Deepak dubey

Leave a Comment