By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबईUncategorizedकोलकत्तादिल्लीदेश-दुनियाराजनीतिसिटी

लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Deepak dubey
Last updated: July 19, 2022 8:00 pm
Deepak dubey
Published: July 19, 2022
Share
IMG 20220719 WA0036
SHARE

अब उद्धव से शिवसेना छीनना होगा आसान?

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच अब पार्टी की दावेदारी को लेकर जंग तेज हो गई है। मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल शेवाले को सदन के नेता रूप में मान्यता दे दी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष दोनों गुटों की ओर से मिले पत्रों की अभी जांच कर रहे हैं और इस मामले में बुधवार को फैसला ले सकते हैं।
दरअसल एकनाथ शिंदे गुट ने अब लोकसभा में शिवसेना पर अपना दावा ठोंक दिया है। मंगलवार को शिंदे गुट के 12 लोक सभा सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर बताया कि उन्होंने सदन में पार्टी का नेता बदल लिया है। उन्होंने शिवसेना सांसद राहुल शेवाले को सदन में शिवसेना के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया। जबकि एक दिन पहले ही पार्टी के सदन के नेता विनायक राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था जिसमें विरोधी खेमे से कोई ज्ञापन स्वीकार नहीं करने का अनुरोध किया गया था।
एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए कहा कि 12 सांसदों ने ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें राहुल शेवाले को सदन के नेता के रूप में मान्यता देने की गुजारिश की गई। उन्होंने कहा कि राहुल शेवाले सदन के नेता होंगे जबकि भावना गवली लोकसभा में पार्टी की चीफ विप रहेंगी। पिछले दिनों ठाकरे गुट ने भावना गवली को इस पद से हटाकर राजन विचारे को चीफ विप नियुक्त किया था।
लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद शिंदे गुट के सांसद हेमंत गोडसे ने बताया कि पार्टी के 12 सांसदों ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उन्होंने लोक सभा में अपना नेता बदल लिया है। उन्होंने बताया कि 12 सांसदों ने मिलकर विनायक राउत की जगह राहुल शेवाले को अपना नया नेता चुना है और उन्हें सदन में शिवसेना के नेता के तौर पर मान्यता देने के अनुरोध को लेकर ही 12 सांसदों ने स्पीकर साहब के साथ मुलाकात की है।
विनायक राउत ने भी भेजा पत्र
जबकि सोमवार को राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया था कि वे शिवसेना संसदीय पार्टी के विधिवत नियुक्त नेता हैं और राजन विचारे मुख्य सचेतक हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने वाले इन 12 सांसदों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और महाराष्ट्र के कल्याण से लोक सभा सांसद श्रीकांत शिंदे भी शामिल रहे। वर्तमान में लोक सभा में शिवसेना के कुल 19 सांसद है और इनमें से 12 सांसदों के शिंदे के साथ जाना उद्धव ठाकरे के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

शिवसेना के ये 12 सांसद हुए बागी
शिवसेना में अब सांसदों के स्तर पर भी टूट हो गई है। महाराष्‍ट्र श‍िवसेना के 18 सांसदों में 12 सांसद एकनाथ श‍िंदे गुट में चले गए हैं। एक द‍िन पहले एकनाथ शिंदे के साथ ऑनलाइन मीट‍िंग में इन सांसदों ने हिस्सा लिया था। शिवसेना के बागी सांसदों में सदाशिव लोखंडे, हेमंत गोडसे, हेमंत पाटील, राजेंद्र गावित, संजय मंडलीक, श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग बारणे, राहुल शेवाळे, प्रतापराव जाधव, धैर्यशील माने, कृपाल तुमाने, भावना गवली शामिल हैं।

MUMBAI: पुलिस भर्ती के लिए गांव से मुंबई आई युवतियां दादर स्टेशन पर रहने को मजबूर
पत्नी और बच्चे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार
Tasgaon bullock cart race: तासगांव में 9 नवंबर को होगी अब तक की सबसे बड़ी बैलगाड़ी दौड़ — इनामों की बरसात से किसानों में उत्साह, 2 फॉर्च्यूनर, 2 थार, 7 ट्रैक्टर और 150 दोपहिया वाहन होंगे पुरस्कार में
चीन ने चुराया लाखों भारतीयों का डाटा
गैस दरवृद्धि और टंचाई के खिलाफ महाराष्ट्र में Congress का प्रदर्शन, Harshvardhan Sapkal के नेतृत्व में हुआ जोरदार आंदोलन
TAGGED:#CMeknathshinde#eknathshindeRahul shevaleshivsenaShivsena mpshivsena uddhav thakreyशिवसेना विधायक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
gurudwara shri guru singh sabha kharghar navi mumbai gurudwaras yc75lohajz
आध्यात्मनवीमुंबईमुंबईसिटी

Mumbai flood relief Gurudwara: मुंबई–नवी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुद्वारे बने राहत केंद्र

Deepak dubey
Deepak dubey
August 19, 2025
NAVI MUMBAI : आईटीएमएस सिस्टम से हादसों पर लगेगा लगाम
Kanker Shiv Sena Meeting: कांकेर में शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जन आंदोलनों की रणनीति पर मंथन
Thane tree cutting scam: ठाणे पेड़ घोटाले की जांच तेज़, मनपा और बिल्डर पर शिकंजा कसने की तैयारी
Uddhav thakare की चेतवानी, वर्ना जो होगा उसके लिए आप जिम्मेदार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?