Joindia
Uncategorizedमुंबईसिटी

मुंबई मनपा चुनाव की सुगबुगाहट बढ़ी, नए वार्डों का परिसीमन जल्द

images 35

महानगर पालिका में नए वार्ड रचनाओं को लेकर जल्द ही काम शुरू होगा। इस संदर्भ में मनपा अधिकारियों को राज्य सरकार ने निर्देश दिया है। राज्य शहरी विभाग ने परिपत्र जारी कर कहा है कि जिन मनपा में चुनाव होना है वहां नए परिसीमन को लेकर चुनाव आयोग ने जो प्रस्ताव स्वीकार किया है उसी के अनुसार मनपा में नए वार्डों के परिसीमन के काम को पूरा किया जाए। इसी के साथ अब मुंबई मनपा में नए वार्डों को रचना को अब वास्तविक रूप दिया जाएगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मनपा की ओर से जनवरी महीने में मुंबई में नए वार्ड परिसीमन को लेकर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी थी। और उस रिपोर्ट को जनता के सुझाव और शिकायत पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी। अब उसी प्रस्ताव के अनुसार वार्ड के परिसीमन को वास्तविक खाका देने की तैयारी शुरू होगी।

इसी के साथ मुंबई मनपा चुनाव को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई हैं। मुंबई मनपा के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च को पूरा हो गया है। यहां चुनाव होना है। हालांकि कुछ कारणों को चलते हुए चुनाव आयोग ने यहां चुनाव कार्यक्रम को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दिया है। और सरकार ने मुंबई में प्रशासक नियुक्त कर दिया है। मनपा के आयुक्त की अगुवाई में प्रशासक काम कर रहा है।

Advertisement

Related posts

MUMBAI: कोर्ट और सरकार के फैसलों का उल्लंघन कर बेघरों की दुर्दशा करती पुलिस

Deepak dubey

Mumbai east west connectivity project: पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़ेगा महत्वाकांक्षी GMLR प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट : केंद्रीय पर्यावरण की मंजूरी के साथ SGNP की 19.43 हेक्टेयर जमीन मनपा को मिली,

Deepak dubey

Mumbai: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके कफ परेड में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, सीपीआरए अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने लिखा पत्र

dinu

Leave a Comment