Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीति

मुंबई की सूरत तीन महीने में बदलने का मुख्यमंत्री का दावा

eee
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सूरत अगले 90 दिनों में बदल जाएगी।  मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले दो वर्षों में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। स्वच्छ महाराष्ट्र नगरी अभियान 2 की शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुंबई का सौंदर्यीकरण, चौराहों का सौंदर्यीकरण और कई अन्य कार्य मुंबई में चल रहे हैं। यह सब अगले 10 दिनों में दिखाई देगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुंबई नगर निगम के आयुक्त और उनकी टीम इसके लिए दिन रात काम कर रही है। सत्ता में आने के बाद हुई पहली ही बैठक में निर्देश दिए गए कि मुंबई में गड्ढों की समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिए मुंबई में 450 किमी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने अगले दो साल में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फैसला किया है।

Related posts

crime:ऑटो चालक ने बाइक सवार पर निकाला चाकू,रद्द होगा लाइसेंस

Deepak dubey

फर्जी कॉल सेंटर से योगी आदित्यनाथ को मिली थी धमकी

Deepak dubey

Sampath J Ram’s suicide साउथ के एक्टर ने किया आत्महत्या

Neha Singh

Leave a Comment