Joindia
Uncategorizedमुंबईसिटी

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी में बाबा साहेब के मंत्र की गूंज

IMG 20220414 WA0262

महामानव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बाबासाहेब को याद करते हुए यहां उनके अनुयायियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई और महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने बाबासाहेब के उस कथन का स्मरण किया कि पहले पढ़ो ,एकत्रित हो फिर अपने अधिकारों के लिए लड़ो।

Advertisement

इस मौके पर उत्तर भारती मोर्चा मुंबई के महामंत्री रमाकांत गुप्ता ने महाराष्ट्र सरकार से धारावी डेवलपमेंट का जो विषय है उसे आगे बढ़ाने की मांग की और कहा कि डीआरपी को बाबा साहब अंबेडकर के नाम दिया जाए।

यहां धारावी के संयोजक गोवर्धन चौहान ,जिला के मंत्री विवेकानंद राजा, अनिल काटके, विनोद काम्बले, सरवन गुडसे, बाबासाहेब बामने, अकड़ चौहान ,अंजना गुप्ता , संगीता पटवा , श्यामू मेंतेरे आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

Joindia think: देश में हर घंटे चार बलात्कार, राजनीतिक नफे-नुकसान से हटकर सोचना होगा – विश्वनाथ सचदेव

Deepak dubey

आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने पीड़ित महिला को दी धमकी 

Deepak dubey

मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Deepak dubey

Leave a Comment