By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Lalbaugcha Raja 2026: लालबाग के राजा के दर्शन की कतार में 25 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Lalbaugcha Raja 2026: लालबाग के राजा के दर्शन की कतार में 25 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

आध्यात्ममुंबईराजनीतिसिटी

Lalbaugcha Raja 2026: लालबाग के राजा के दर्शन की कतार में 25 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Deepak dubey
Last updated: September 20, 2026 9:10 am
Deepak dubey
Published: September 20, 2026
Share
lalbaugcha raja
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Lalbaugcha Raja 2026)

Advertisement

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़ के बीच 25 वर्षीय युवक की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। 17 सितंबर की रात दर्शन के लिए पहुंचे पुणे निवासी जयदीप मेघराज नेमाड़े (25) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई गई है, जबकि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार जयदीप मूल रूप से जलगांव के रहने वाले थे और नौकरी के सिलसिले में पुणे में रह रहे थे। वे अपने दोस्तों के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए मुंबई आए थे। 17 सितंबर की रात करीब 11.40 बजे उन्हें दर्शन की कतार में अचानक अस्वस्थ महसूस हुआ और सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद वे कतार से बाहर आए और लालबाग बिल्डिंग नंबर 3 के पास अपने दोस्तों के साथ बैठ गए। कुछ ही देर में उनकी हालत और बिगड़ गई।
मंडल पदाधिकारियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
जयदीप की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद लालबाग गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की। उन्हें ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कालाचौकी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR No. 63/2026) दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक परिवार की ओर से फिलहाल किसी तरह की शिकायत या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।
पुलिस और उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना भीड़ में भगदड़ या कुचलने के कारण हुई मौत के तौर पर सामने नहीं आई है। जयदीप की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। मौत का अंतिम चिकित्सकीय कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट किया जाएगा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग और MBA के बाद पुणे में कर रहे थे नौकरी
जयदीप ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद MBA भी किया था और पुणे में नौकरी कर रहे थे। वे जलगांव स्थित नेमाड़े ट्रांसपोर्ट के निदेशक मेघराज सुभाष नेमाड़े के इकलौते बेटे थे। उनकी मां का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत की खबर से नेमाड़े परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पोस्टमार्टम के बाद जयदीप का शव जलगांव ले जाया गया, जहां 19 सितंबर की सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद दर्शन व्यवस्था को लेकर चिंता
गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में लंबी कतार, उमस, लगातार खड़े रहने और अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण हो जाता है। जयदीप की मौत के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेडिकल सहायता केंद्रों, एंबुलेंस की उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में इस घटना को भीड़ के दबाव या भगदड़ से जोड़ने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने वाले धार्मिक आयोजन में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

मानवाधिकार आयोग के समक्ष आवेदन की तैयारी
इस घटना को लेकर अधिवक्ता आशीष राय ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले भी दर्शन व्यवस्था और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर मानवाधिकार आयोग के समक्ष चिंता जताई थी। उनका कहना है कि मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को निर्धारित है, लेकिन अब इस घटना की जानकारी आयोग को देते हुए अंतरिम दिशा-निर्देश जारी करने के लिए आवेदन करने की तैयारी की जा रही है।
अधिवक्ता राय के मुताबिक वे सोमवार को आयोग के समक्ष जाकर आवेदन प्रस्तुत करेंगे। उनका कहना है कि बड़े धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जयदीप नेमाड़े की मौत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई आए 25 वर्षीय युवक का यूं अचानक दुनिया से चले जाना परिवार और उनके दोस्तों के लिए बेहद पीड़ादायक है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की अंतिम स्थिति स्पष्ट होने की प्रतीक्षा है।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर मुवीमैक्स का ऑफर, ७५ रुपयों में देखे सिनेमा
BMC Election 2026: एनसीपी ने जारी की तीसरी और फाइनल लिस्ट, मुंबई में 94 उम्मीदवार मैदान में
Noise Pollution in Thane: ठाणे में बढ़ता ध्वनि संकट: 14 क्षेत्रों में खतरनाक शोर स्तर
Bangali cyclone: मुम्बई को heat से देगा राहत, ऐसा है यह बंगाली तूफान
MUMBAI KEM Hospital: दवाओं की कमी से मरीजों के इलाज पर पड़ रहा असर
TAGGED:#MaharashtraNewsGaneshotsav2026GanpatiBappaGanpatiFestivalJaideepNemadeKalachowkiPolice GaneshotsavNewslalbaugLalbaugchaRajaLalbaugchaRaja2026LalbaugchaRajaDarshanMumbaiBreakingNewsMumbaiGaneshotsavmumbainewsMumbaiUpdates
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230525 WA0011
बिजनेसरीडर्स चॉइस

Hotel no.1: ज्वेल ऑफ जयपुर का ‘रामबाग पैलेस’ ताज को पछाड़कर बना वर्ल्ड ट्रैवेलर्स की पहली चॉइस, मिला नम्बर वन का अवार्ड

dinu
dinu
May 25, 2023
Mumbai university senate election: सरकार आपके द्वार, चुनाव कराने से घबराई, डरपोक घाती सरकार!, सीनेट चुनाव स्थगित पर आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला
Financial Fraud: 130 बैंक खातों का जाल, 60 करोड़ का खेल: अशोक खरात के फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा खुलासा”
मांगा बोनस मिली लाठी, मंत्री का कारनामा
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को समय पर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा –  मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?