By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !

कल्याणठाणेनवीमुंबईपालघरमीरा भायंदरमुंबईरीडर्स चॉइसरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !

Deepak dubey
Last updated: May 9, 2026 9:54 pm
Deepak dubey
Published: May 9, 2026
Share
WA 1778339965840
SHARE

चर्चगेट से विरार तक  Western railway रातभर दौड़ेगी रेलवे की ‘बैटमैन’ टीम, एसी लोकल में बिना टिकट सफर करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Advertisement

जो इंडिया / मुंबई। (Western railway) मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में अब रात के समय बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की खैर नहीं है। पश्चिम रेलवे ने ऐसे फुकटिया यात्रियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए रातभर विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अब चर्चगेट से विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष ‘बैटमैन’ टीम लगातार गश्त करती नजर आएगी।

Western railway रेलवे प्रशासन के इस फैसले के बाद देर रात लोकल ट्रेन में बिना टिकट या गलत टिकट के साथ सफर करने वालों पर सीधा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। खासतौर पर एसी लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी थी। इसी के मद्देनजर अब रेलवे ने सख्ती का रास्ता अपनाया है।
दरअसल, पश्चिम रेलवे Western railway ने अप्रैल महीने में रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए 3 लाख 60 हजार से ज्यादा बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा था। इस कार्रवाई से रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ। हालांकि रेलवे अधिकारियों का मानना है कि रात 9 बजे के बाद टिकट जांच लगभग बंद हो जाने के कारण बड़ी संख्या में यात्री इसका फायदा उठा रहे थे। कई लोग जानबूझकर आखिरी लोकल या देर रात की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे।
अब इस प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए पश्चिम रेलवे ने ‘BATMAN’ यानी “Be Aware TTE Manning At Night” नाम से विशेष पथकों का गठन किया है। ये टीमें रातभर लोकल ट्रेनों के डिब्बों, प्लेटफॉर्म और प्रमुख स्टेशनों पर टिकट जांच करती रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आखिरी लोकल ट्रेन तक जारी रहेगा और सुबह पहली ट्रेन से भी जांच शुरू कर दी जाएगी।
पश्चिम रेलवे पर प्रतिदिन करीब 1414 लोकल फेरे संचालित होते हैं, जिनसे लगभग 30 लाख यात्री सफर करते हैं। दिन के समय अत्यधिक भीड़ के कारण टिकट जांच कर्मचारियों के लिए हर डिब्बे तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में रात के समय विशेष टीमों की तैनाती को रेलवे प्रशासन बेहद अहम कदम मान रहा है।
गर्मी की छुट्टियों में लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अपने टिकट जांच कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और एसी लोकल पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का कहना है कि एसी लोकल सेवा प्रीमियम सुविधा है और इसमें बिना टिकट यात्रा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि अप्रैल में हुई रिकॉर्ड कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि रात के समय टिकट चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए अब रातभर विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि रेलवे को होने वाले नुकसान को रोका जा सके और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, क्योंकि अब देर रात भी टिकट जांच से बच पाना आसान नहीं होगा।

joindia  की इन रोचक ख़बरों को भी पढ़ें –

पायधुनि Mystery: तरबूज में रैट पॉइजन किसने मिलाया, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ा सस्पेंस!

Virat Kohli Social Media Controversy: ये हैं जर्मन मॉडल, जिसे इंडिया पसंद है और विराट को ये ‘पसंद’ हैं…!

Doctors chase dogs : इलाज छोड़ कुत्ता भगाएंगे डॉक्टर! अस्पताल में अजीब फरमान, मचा हड़कंप -भाजपा सरकार के आदेशों की जमकर आलोचना

Mumbai AC local train: नई राहत, पुरानी शिकायतें: मुंबई में 14 नई एसी लोकल शुरू, किराया कम करने की मांग तेज
extreme rainfall alert : दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
Rajasthan food safety review: एफएसएसएआई समीक्षा बैठक: त्योहारी सीजन में विशेष निगरानी अभियान
CRIME: बहु के भाई की थी वृद्ध दंपति के जेवरात पर नजर , चार महीने से कर रहे थे रेकी
Mumbai rain news: मुंबई में बारिश का कहर: पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से जनजीवन बेहाल लोकल ट्रेनें लेट, सड़कों पर पानी और सोशल मीडिया पर भड़की जनता
TAGGED:ACLocalBatmanTeamBreakingNewsChurchgateVirarLateNightCheckingLocalTrainNewsMumbaiCommutersMumbaiLocalMumbaiRailwayMumbaiUpdatesRailwayActionRailwaySquadTicketCheckingTicketlessTravelWesternRailway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
lichi fruit 500x500 1
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

APMC: एपीएमसी में शुरू हुई  मशहूर शाही लीची की आवक, 300 रुपए किलो हो रही विक्री 

Deepak dubey
Deepak dubey
May 20, 2023
28 नवंबर को उत्तर प्रदेश में स्कूल को दी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
राणा ने कद्दू को दी घर में घुसकर मारने की धमकी
Will give gas for free due to fear of ‘India:इंडिया’ के डर से गैस फ्री में देंगे ! – उद्धव ठाकरे
फोटो विसर्जित के बहाने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर ने महिला के बाल खींचकर बचाई जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?