By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र

मुंबईराजनीति

BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र

Deepak dubey
Last updated: February 1, 2026 10:20 pm
Deepak dubey
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

जो  इंडिया / मुंबई: (BJP Nagpur Municipal Corporation)

Advertisement

महानगरपालिका चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी भाजपा की बेचैनी सामने आ गई है। नागपुर महानगरपालिका में शपथग्रहण से पहले ही भाजपा ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में बल्कि आम जनता के बीच भी गंभीर बहस छेड़ दी है। भाजपा ने नागपुर से चुने गए अपने सभी 102 नगरसेवकों से पहले ही लिखित इस्तीफे ले लिए हैं। यह इस्तीफे कोई सामान्य औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि शर्तों से भरे ऐसे हमीपत्र हैं, जिन्हें पार्टी नेतृत्व किसी भी समय अपने “हथियार” के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

सीढ़ियां चढ़ने से पहले ही इस्तीफा!
जानकारी के अनुसार, नवनिर्वाचित नगरसेवक अभी मनपा की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ पाए थे कि उनसे इस्तीफे पर दस्तखत करवा लिए गए। ये इस्तीफे भाजपा के पास सुरक्षित रखे जाएंगे और पार्टी जब चाहे, जिस पार्षद को चाहे, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस्तीफा स्वीकार कर सकती है। सवाल यह उठ रहा है कि पूर्ण बहुमत के बावजूद भाजपा को अपने ही पार्षदों पर इतना अविश्वास क्यों?

बहुमत फिर भी असुरक्षा
नागपुर मनपा की कुल 151 सीटों में से 102 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर एकतरफा सत्ता हासिल की है। इसके बावजूद इस तरह की सख्ती यह दर्शाती है कि पार्टी अंदरूनी तौर पर आशंकाओं से घिरी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम भाजपा की ताकत नहीं, बल्कि आंतरिक असुरक्षा और नियंत्रण की राजनीति को उजागर करता है।

हमीपत्र की शर्तें क्या कहती हैं?
भाजपा पार्षदों से जो लिखवाया गया है, उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि यदि कोई पार्षद—
* सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान या कृत्य करता है,
* किसी वित्तीय अनियमितता या घोटाले में नाम आता है,
* जातीय या सामुदायिक तनाव बढ़ाने वाला वक्तव्य देता है,
* किसी भी गंभीर अनुचित गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है,
तो पार्टी बिना किसी देरी के उसके खिलाफ कार्रवाई कर     सकती है और पहले से लिया गया इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया   जा सकता है।

महिला महापौर की शपथ से पहले सख्ती
खास बात यह है कि 6 फरवरी को भाजपा की महिला महापौर शपथ लेने जा रही हैं, और उससे ठीक पहले यह कदम उठाया गया है। इससे यह सवाल और गहरा हो जाता है कि क्या पार्टी किसी संभावित बगावत या अंदरूनी कलह से पहले ही रास्ता बंद करना चाहती है?

भाजपा का बचाव, सवाल बरकरार
इस पूरे मामले पर जब भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है और 2017 में भी इसी तरह के हलफनामे लिए गए थे। लेकिन विपक्ष का तर्क है कि अगर पार्षद ईमानदार हैं और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, तो शपथ से पहले ही इस्तीफे की तलवार क्यों लटकाई जाती है?

लोकतंत्र बनाम हाईकमान संस्कृति
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण भाजपा की तथाकथित अनुशासित राजनीति की असल तस्वीर दिखाता है। इतने भारी जनादेश के बावजूद यदि पार्टी को अपने ही जनप्रतिनिधियों से लिखित इस्तीफे लेने पड़ें, तो यह लोकतंत्र की भावना पर सीधा प्रहार है। यह संदेश जाता है कि नगरसेवक जनता के प्रतिनिधि कम और पार्टी हाईकमान के आदेशपाल अधिक हैं।

जनता में भी चर्चा
नागपुर से लेकर मुंबई तक यह सवाल गूंज रहा है कि क्या भाजपा अपने ही चुने हुए प्रतिनिधियों पर भरोसा नहीं करती? क्या यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला नहीं है? भाजपा का यह “गजब खेल” आने वाले दिनों में सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर बहस को भी तेज करने वाला है।

Smriti Mandhana Palash Muchhal relationship: क्या, धोखेबाज पलाश और स्मृति का पैचअप हो गया…?
Wadala murder news: वडाला में शराब के झगड़े में दोस्त की हत्या, 15 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
सड़क पर जा रही किन्‍नर की चोटी पकड़कर ब्‍लेड से किया गया हमला,
Ajit Pawar controversy: दादा की दबंगई का खुलासा!, अवैध उत्खनन रोकने पहुंची महिला अधिकारी को धमकी, वायरल कॉल से बढ़ा बवाल
बढ़ी ‘पिंक आई’ की समस्‍या, अस्‍पतालों में बढ़े मरीज
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnagpur newShivsena news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
NMMC BUDGET
कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

NMMC budget-2023: नवी मुंबई मनपा का  4,925 करोड़ रुपये का बजट पेश, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए करों में कोई वृद्धि नहीं

Deepak dubey
Deepak dubey
February 18, 2023
Sunburn Festival Protest: शिवड़ी में हल्लाबोल! ‘सनबर्न’ रद्द करो! – नशा-विरोधी संघर्ष अभियान
nitish kumar reddy: ‘ये शतक आप के लिए पाप’, पिता का छलका आंसू, नीतीश रेड्डी ने दी चुनौतियों व आलोचकों को मात
ओम साई गणेश सोसायटी में किया ध्वजारोहण
सेल्फी लेते समय वैतरणा नदी में डूबे मां बेटे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?