By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Eknath shinde vs Uddhav Thackeray: निष्ठा के आगे धन–सत्ता फेल, शिवसेना कभी खत्म नहीं होगी: उद्धव ठाकरे का हुंकार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Eknath shinde vs Uddhav Thackeray: निष्ठा के आगे धन–सत्ता फेल, शिवसेना कभी खत्म नहीं होगी: उद्धव ठाकरे का हुंकार

मुंबईराजनीति

Eknath shinde vs Uddhav Thackeray: निष्ठा के आगे धन–सत्ता फेल, शिवसेना कभी खत्म नहीं होगी: उद्धव ठाकरे का हुंकार

Deepak dubey
Last updated: January 18, 2026 7:04 pm
Deepak dubey
Published: January 18, 2026
Share
Eknath Shinde and Uddhav Thackeray 1732363372505 1732363372787
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (eknath shinde vs Uddhav Thackeray)

Advertisement

मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ताधारियों और विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों से मुलाकात और पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “कुछ लोगों को यह भ्रम हो गया है कि उन्होंने शिवसेना को काग़ज़ों पर खत्म कर दिया है, लेकिन ज़मीन पर शिवसेना कभी खत्म नहीं हुई और न ही कभी होगी।”
उद्धव ठाकरे ने कहा कि तमाम दबाव, छापेमारी, धमकी और धनबल के बावजूद शिवशक्ति के मतदाताओं ने निष्ठा नहीं छोड़ी। “इस निष्ठा को कोई खरीद नहीं सका, उस निष्ठा को मैं सलाम करता हूँ,” कहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मुंबईकरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि शिवसेना मुंबईकरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई की ज़मीन और हितों को गिरवी रखने की साजिशें की जा रही हैं, जिन्हें शिवसेना कभी सफल नहीं होने देगी। “मनपा सभागृह में कर्तव्यभाव से काम किया जाएगा और मुंबईकरों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा,” उन्होंने कहा।

शिंदे गुट पर तीखा हमला

शिंदे गुट पर सीधा निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी तथाकथित जीत मुंबई को गिरवी रखने की कीमत पर हासिल की गई है। “यह जो पाप किया गया है, उसे मुंबईकर कभी माफ़ नहीं करेगा,” कहते हुए उन्होंने दावा किया कि शिवसेना ने धन और सत्ता की ताकत के सामने तन–मन की शक्ति से मुकाबला किया है।
उन्होंने कहा, “उनके पास धन और सत्ता है, हमारे पास निष्ठा और विचार हैं। इसी ताकत ने उन्हें पसीना छुड़ा दिया है।”

महापौर का सपना और सियासी हलचल

महापौर पद को लेकर उद्धव ठाकरे के बयान ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, “हमारा महापौर बने, यह सपना तो है ही। अगर ईश्वर की इच्छा होगी, तो वह भी अवश्य साकार होगा।” इस बयान को महायुति और खासकर शिंदे गुट के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है।
‘हार’ में भी तेज, लड़ाई अभी बाकी
उद्धव ठाकरे ने चुनाव परिणामों पर कहा कि शिवसेना हारी नहीं है, बल्कि सत्ताधारियों ने पूरी ताकत झोंक कर यह लड़ाई लड़ी है। “हमारे और उनके बीच का अंतर बहुत कम है। हमारी तथाकथित हार में भी तेज है, जो विजय से कम नहीं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जो एकजुट शक्ति बनी है, उसे बनाए रखें ताकि आने वाली पीढ़ियों को गर्व हो कि उनके पूर्वजों ने पैसों के लालच में खुद को नहीं बेचा।

‘लड़ाई खत्म नहीं, अब शुरू हुई है’

शनिवार को ‘मातोश्री’ में शिवसेना के विजयी उम्मीदवारों से मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब असली जिम्मेदारी शुरू होती है। “यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब असली लड़ाई शुरू हुई है। जिद और संकल्प ही सबसे बड़ी ताकत हैं, और जिद को कोई खरीद नहीं सकता,” उन्होंने कहा।

साम, दाम, दंड, भेद के आगे निष्ठा की जीत

उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दलों ने यह चुनाव बेहद गंदे और अलोकतांत्रिक तरीकों से लड़ा। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में प्रशासनिक दबाव, धनबल और हर संभव हथकंडा अपनाया गया। बावजूद इसके, निष्ठा की जीत हुई।
उन्होंने दोहराया कि शिवसेना मुंबई और महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेगी और मुंबईकरों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Ranibagh Zoo: 11 साल से सन्नाटा: रानीबाग में कब गूंजेगी सिंह की दहाड़?
NAVI MUMBAI: दीघा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर रेल राज्य मंत्री दानवे के साथ  बैठक
नेरुल के अवैध इमारत को पालिका ने किया सील 
Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल
Coastal road problems will be removed: कोस्टल रोड की दिक्कतें होंगी दूर, चेन्नई की एक संस्था ने किया जमीन सर्वेक्षण, मनपा अनुमति के लिए वन विभाग को भेजेगा प्रस्ताव
TAGGED:Deputy Chief Minister Eknath ShindeMaharashtra newsmumbai newsshivsena uddhav thakre
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
bl24solar narmada JPG
देश-दुनियामुंबईराजनीति

Another project of Maharashtra went to Gujarat: गुजरात चली गई महाराष्ट्र की एक और परियोजना!, 18000 करोड़ के निवेश वाला था, प्रोजेक्ट कांग्रेस ने उठाई उंगली

Deepak dubey
Deepak dubey
September 20, 2024
Municipal corporation will rehabilitate: पनवेल के 939 झोंपड़ा धारकों को मिलेगा हक्क का घर, मनपा करेगी पुनर्वसन
MP Gopal Shetty honored with Sansad Ratna: संसद रत्न से सम्मानित हुए सांसद गोपाल शेट्टी
Mumbai Ganeshotsav tradition: बड़ी गणेश मूर्तियों के विसर्जन पर सरकार का अध्ययन जल्द शुरू, पर्यावरण बचाने के लिए नए विकल्पों पर मंथन
Police car hits biker in Ghansoli: घनसोली में पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा: नशे में धुत सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?