कार्तिकेय फेम निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddharth) अपनी आने वाली मेगा फिल्म ‘स्वयंभू’ (Swayambhu Movie) के साथ बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल यह प्रोजेक्ट एक भव्य हिस्टोरिकल एक्शन एपिक है, जो भारतीय सिनेमा को नए स्तर पर ले जाने का दावा करता है। फिल्म में निखिल के साथ संयुक्ता और नाभा नटेश लीड रोल में नजर आएंगी।
हाल ही में मेकर्स ने ‘Rise of Swayambhu’ नाम से एक खास वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी। इस वीडियो में फिल्म की विशाल दुनिया, भव्य सेट्स और शानदार विज़ुअल्स की पर्दे के पीछे की झलक देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया। वीडियो ने साफ कर दिया कि ‘स्वयंभू’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक अनुभव होने वाली है।
अब जैसे-जैसे रिलीज़ की तारीख नज़दीक आ रही है, मेकर्स ने मकर संक्रांति और पोंगल के पावन मौके पर दर्शकों को खास तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नए पोस्टर में निखिल सिद्धार्थ बिल्कुल (Telugu Epic Movie 2026) अलग और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। हल्के लंबे बाल, घनी मूंछें और दाढ़ी—उनका यह लुक फिल्म के किरदार की गहराई और ताकत को बखूबी दर्शाता है। इसी के साथ मेकर्स ने यह भी ऐलान किया है कि फिल्म का ज़बरदस्त और एपिक टीज़र बहुत जल्द रिलीज़ किया जाएगा, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
‘स्वयंभू’ को और खास बनाती है इसकी टॉप-लेवल टेक्निकल टीम। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं भरत कृष्णमाचारी, जबकि म्यूज़िक दिया है KGF और सालार फेम रवि बसरूर ने। विज़ुअल्स की जिम्मेदारी संभाली है बाहुबली और RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार ने, और एडिटिंग की कमान है बाहुबली फेम तम्मीराजू के हाथों में। 170 दिनों तक चली भव्य शूटिंग के साथ यह प्रोजेक्ट हाल के वर्षों के सबसे बड़े प्रोडक्शन्स में से एक माना जा रहा है।
फिल्म को पिक्सेल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास, वीरता और शाश्वत गौरव को एक महाकाव्य श्रद्धांजलि के रूप में पेश करती ‘स्वयंभू’ 13 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।



