By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai Mayor decision: मुंबई की सत्ता का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai Mayor decision: मुंबई की सत्ता का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील

मुंबईराजनीति

Mumbai Mayor decision: मुंबई की सत्ता का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील का फैसला ठाकरे बंधुओं के हाथ में ही होगा – जयंत पाटील

Deepak dubey
Last updated: January 11, 2026 10:20 pm
Deepak dubey
Published: January 11, 2026
Share
IMG 20260111 WA0011
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Mumbai Mayor decision)

Advertisement

मुंबई महानगरपालिका और मुंबई के भविष्य को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील (NCP senior leader Jayant Patil) ने साफ शब्दों में कहा कि मुंबई का निर्णय ठाकरे बंधु ही लेंगे, यह अब तय है। उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज की शिवसेना वही है, मैदान वही है, लेकिन दुश्मन बदल गए हैं। कुछ गद्दार हैं तो कुछ दिल्ली की सत्ता के गुलाम बन चुके हैं। जयंत पाटील ने विश्वास जताया कि मुंबईकर ऐसे लोगों को कंकड़ की तरह किनारे किए बिना नहीं रहेंगे।
छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में आयोजित ठाकरे बंधुओं की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए जयंत पाटील ने कहा कि वे मुंबई में शिवसेना के प्रति लोगों का उत्साह खुद महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस जनसभा में जो माहौल दिखा, उससे साफ है कि महायुति, मनसे और एनसीपी की जीत का विश्वास लोगों के मन में बैठ चुका है।
जयंत पाटील ने अपने भाषण में युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के मंच पर आने से पहले उन्होंने आदित्य ठाकरे का आक्रामक, मुद्दों से भरा और दूरदर्शी भाषण सुना। आदित्य ठाकरे को मुंबई की नब्ज की पूरी समझ है—मुंबई को क्या चाहिए, मुंबईकरों को क्या चाहिए, यह उन्हें भली-भांति पता है। उन्होंने उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि मुंबई की जिम्मेदारी आदित्य ठाकरे को सौंपकर उन्हें पूरे महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
जयंत पाटील ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के आंदोलन और संघर्ष के बाद पूरे देश में यह भावना मजबूत हुई थी कि मुंबई मराठी मानुस की है। जब बालासाहेब ठाकरे जीवित थे, तब मुंबई का मराठी स्वाभिमान मजबूती से खड़ा रहा। यह इतिहास महाराष्ट्र में कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने मंच पर लगे पोस्टरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज परिवार को एकजुट देखकर उन्हें विशेष खुशी हो रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई में घूमने के दौरान लोगों से बातचीत में साफ नजर आया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के एक साथ आने से आम जनता में खुशी और उम्मीद का माहौल है। शिवतीर्थ मैदान पूरी तरह भरा हुआ है और महाराष्ट्र के कोने-कोने से लोग इस सभा को देख रहे हैं कि इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ने वाला है।
अपने भाषण के अंत में जयंत पाटील ने कहा कि ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने पर शरद पवार की ओर से वे दोनों को अभिनंदन करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शरद पवार स्वयं इस सभा में आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके, इसलिए उन्होंने जयंत पाटील को यहां उपस्थित होने के लिए भेजा।

मुंबई में सामने आया जिहाद,धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव
Major impact on Western Railway: 36 घंटे का मेगा ब्लॉक, 85 लोकल ट्रेनें रद्द
Assembly Election 2023: दागियों के सहारे चुनाव जीतने की मजबूरी क्यों? – विश्वनाथ सचदेव
लंपी वायरस का खेल,  ईडी सरकार हो रही फेल
Uddhav Thackeray attack on Mahayuti: उद्धव ठाकरे का ‘महायुति’ पर तीखा वार : “हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर मुंबई मनपा को लूटा गया!” शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार पर उद्धव का बड़ा हमला, बोले – जांच होगी और क्लीन चिट भी मिल जाएगी!
TAGGED:#mnschief raj thakreyMaharashtra newsmumbai newsuddhav thakrey
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Salman Khan AFP
इवेंटकल्याणक्राइमठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Salman again receives threatening mails: यूके के मोबाईल से सलमान खान को भेजा गया धमकी वाले ईमेल, ग्राउंड इवेंट में सतर्क रहने का दिया गया निर्देश

Deepak dubey
Deepak dubey
April 1, 2023
26/11 के अहम गवाह ने सरकार से घर की मांग को लेकर पहुंची हाई कोर्ट
देर रात शिवसेना नेता संजय राउत गिरफ्तार
Bike Taxi Ban: बाइक टैक्सी बैन के बाद बड़ा सवाल: क्या सड़कों से सुरक्षा भी हट रही है?
Helicopter manufacturing in Nagpur: महाराष्ट्र में हेलिकॉप्टर निर्माण का नया युग शुरू: नागपुर में ₹8,000 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक संयंत्र, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?