By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Rahul Gandhi Equal to Lord Ram: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना विवाद पर नाना पटोले की सफाई, बोले- गलत मतलब निकाला गया
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Rahul Gandhi Equal to Lord Ram: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना विवाद पर नाना पटोले की सफाई, बोले- गलत मतलब निकाला गया

दिल्लीराजनीति

Rahul Gandhi Equal to Lord Ram: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना विवाद पर नाना पटोले की सफाई, बोले- गलत मतलब निकाला गया

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 2, 2026 10:49 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 2, 2026
Share
Lord Ram controversy scaled
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के बयान ने एक बार फिर देश की राजनीति में तीखी बहस छेड़ दी है। राहुल गांधी को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने के आरोपों पर घिरे नाना पटोले ने अब पूरे मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

Advertisement

ANI को दिए एक विशेष इंटरव्यू में नाना पटोले (Nana Patole) ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भगवान राम से तुलना नहीं की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की लड़ाई शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लिए है। उनकी राजनीति देश और संविधान को बचाने की है। मैंने सिर्फ इतना कहा है कि राहुल गांधी भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर काम कर रहे हैं।”

#WATCH | नागपुर, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर कहा, “…राहुल गांधी की लड़ाई शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए है, देश के लिए है… मैंने राहुल गांधी और भगवान श्री राम की तुलना नहीं की। मेरा मानना है कि राहुल गांधी भगवान राम के… pic.twitter.com/r4KZSzdhd2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2026

पटोले ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का प्रतीक रहा है। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी भी आम जनता, गरीबों, दलितों और वंचितों की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं, न कि धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक इस्तेमाल करने में।

इस दौरान नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में असली मुद्दों से ध्यान हटाकर दिखावे और फोटो सेशन की राजनीति की जा रही है। पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझते हैं, जबकि मौजूदा सत्ता सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।

नाना पटोले ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान राम किसी एक दल या व्यक्ति की बपौती नहीं हैं। राम का मार्ग सत्य, न्याय और करुणा का मार्ग है, और उसी रास्ते पर चलने की प्रेरणा राहुल गांधी को मिलती है।

पटोले के इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान और तेज हो गया है। जहां भाजपा इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर हमला कर रही है, वहीं कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।

Maharashtra, tourists killed in Kashmir: पहलगाम आतंकी हमला: महाराष्ट्र के 6 मृतकों के शव आज लाए जाएंगे मुंबई और पुणे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं पूरे घटनाक्रम की निगरानी, शिवसेना की टीम श्रीनगर में सक्रिय
penile cancer in India: नई आफत: पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा पेनाइल कैंसर, भारत में सबसे ज्यादा मामले 11 हजार से ज्यादा पुरुषों को चपेट में लिया, टाटा में 300 मरीजों का इलाज जारी
BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव की घोषणा के बाद तेज हुई उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे गठबंधन की हलचल, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Anjali Damania exposes Kokate: कोकाटे की 48 करोड़ की संपत्ति पर उठे सवाल, दमानिया बोलीं – अब जनता को ही फैसला लेना होगा
Shiv Sena symbol dispute: शिवसेना का नाम और चिह्न तय होने तक न हों चुनाव: सुप्रीम कोर्ट से ठाकरे गुट की मांग”
TAGGED:ANI InterviewcongressCongress vs BJPIndian politicsLord Ram controversynana patolePrime Minister Narendra Modirahul gandhiSwami Rambhadracharya
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Screenshot 20230404 1123042
क्राइमदेश-दुनियामुंबईसिटी

war on urination:- घोर कलयुग, पेशाब करने पर हुई जंग

Neha Singh
Neha Singh
April 4, 2023
Firing in Jaipur-Mumbai Express, RPF ASI and 3 passengers killed:जयपुर – मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी, आरपीएफ के एएसआई और 3 यात्रियों की मौत
1 lakh 29 thousand vehicles, fine of Rs 18 crore remaining: 1 लाख 29 हजार वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये का जुर्माना बाकी
रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
10th Result : लड़कियों का डंका, लातूर के 113 छात्रों को पूरे अंक कोकण विभाग टॉपर, नागपुर सबसे नीचे; राज्य का कुल परिणाम 94.10%
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?