By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC Election 2026: शिंदे गुट की सख्त शर्त पर भाजपा का पलटवार, कहा- ‘बड़ा भाई मैं, तू कौन बे?’
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC Election 2026: शिंदे गुट की सख्त शर्त पर भाजपा का पलटवार, कहा- ‘बड़ा भाई मैं, तू कौन बे?’

मुंबईराजनीति

BMC Election 2026: शिंदे गुट की सख्त शर्त पर भाजपा का पलटवार, कहा- ‘बड़ा भाई मैं, तू कौन बे?’

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 25, 2025 11:57 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 25, 2025
Share
BJP vs Eknath Shinde
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई समेत राज्य की अधिकांश महानगरपालिकाओं में भाजपा और शिंदे गुट (BJP vs Eknath Shinde)

Advertisement
के बीच खुली जंग का माहौल बन गया है। जिस महायुति को पहले स्थिर और मजबूत गठबंधन के रूप में पेश किया जा रहा था, उसमें अब अविश्वास और दरारें साफ दिखने लगी हैं। सीटों के बंटवारे और सत्ता के हिस्से को लेकर जारी खींचतान ने महायुति की औपचारिक घोषणा फिलहाल अधर में लटका दी है।

शिंदे गुट की सख्त शर्त

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट ने भाजपा के सामने साफ और सख्त शर्त रख दी है। गुट की मांग है:

  • 125 सीटें
  • महापौर पद तीन वर्षों के लिए
  • स्थायी समिति की अध्यक्षता

शिंदे गुट (Eknath Shinde) का कहना है कि मुंबई में सत्ता साझेदारी बराबरी के बिना स्वीकार नहीं की जाएगी।

भाजपा का पलटवार: “हम ही बड़ा भाई हैं”

शिंदे गुट की मांग पर भाजपा ने भी बिना लाग-लपेट के अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा का कहना है कि मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण–डोंबिवली, मीरा–भाईंदर और वसई–विरार जैसी महानगरपालिकाओं में भाजपा ही निर्विवाद नेता है। भाजपा नेताओं के अनुसार शिंदे गुट का जनाधार कमजोर है और वह भाजपा के कंधे पर बैठकर चुनाव लड़ना चाहता है।

भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि शिंदे गुट को अधिकतम 70 सीटें ही दी जा सकती हैं। इससे ज्यादा सीट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मुंबई में आमने-सामने

227 वार्डों वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट जहां 125 सीटों पर अड़ा है, वहीं भाजपा ने 150 सीटों पर दावा ठोक दिया है। यह टकराव अब केवल संख्या का नहीं बल्कि राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है।

महायुति में दरारें और सत्ता की भूख

जिस महायुति को स्थिर सरकार का मॉडल बताया जा रहा था, उसी गठबंधन में सत्ता की भूख और टकराहट अब बेनकाब हो गई है। भाजपा खुद को निर्विवाद नेता मान रही है, जबकि शिंदे गुट बराबरी के बिना पीछे हटने को तैयार नहीं।

अब सवाल यह है:

  1. क्या शिंदे गुट अपनी शर्तों पर अड़ा रहेगा?
  2. या भाजपा के “बड़ा भाई” वाले दावे के आगे झुक जाएगा?
  3. या मुंबई महापालिका चुनाव से पहले ही महायुति का नकाब पूरी तरह उतर जाएगा?

राज्य की नजरें अब मुंबई की सत्ता की इस जंग पर टिकी हैं।

MIDC: एमआईडीसी की सुपर स्टीम बॉयलर कंपनी में लाखों की चोरी…
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण
Three cars hit the wall of Seawood NRI Complex:सीवूड एनआरआई कॉम्प्लेक्स की दीवार की चपेट मे आई तीन कार 
मुंबई – पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक की मौत
पूर्व मंत्री Aaditya Thackeray ने उठाए सवाल, अब Pune Riverfront Project की होगी जांच पड़ताल
TAGGED:bjpBJP vs Eknath ShindeBMC Election 2025devendra fadnavisEknath shindeMaharashtra PoliticsMahaYuti ConflictMumbai Mayor SeatShiv Sena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
1127202 murder
क्राइमकल्याणठाणेसिटी

उधारी दिया पैसा वापस मांगने पर युवक की हत्या , तीन आरोपी गिरफ्तार 

Deepak dubey
Deepak dubey
December 4, 2022
नवी मुंबई में एक डेवलपर की उसके ऑफिस में हत्या कर दी गई
ब्लैक एंड वाइट का खेल! फर्जी पुलिस वाले लूट लिए 25 लाख
जेएनपीए ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और थीम के रूप में हर घर तिरंगा मनाया  
Mumbai metro scam: मुंबई मेट्रो घोटाला? सिस्ट्रा और एमएमआरडीए आमने-सामने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?