By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Indian Railway Fare Hike: यात्रीगण सावधान! 26 तारीख से रेलवे का बढ़ जाएगा किराया, जानिए हर यात्री की जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Indian Railway Fare Hike: यात्रीगण सावधान! 26 तारीख से रेलवे का बढ़ जाएगा किराया, जानिए हर यात्री की जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

देश-दुनिया

Indian Railway Fare Hike: यात्रीगण सावधान! 26 तारीख से रेलवे का बढ़ जाएगा किराया, जानिए हर यात्री की जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 22, 2025 3:50 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 22, 2025
Share
Indian Railway
SHARE

नया साल शुरू होने से पहले ही भारतीय रेलवे (Indian Railway)

Advertisement
ने आम यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी की यात्राओं पर किराया बढ़ाने (Train Ticket) का फैसला लागू कर दिया गया है। रेलवे इसे भले ही “मामूली युक्तिसंगतीकरण” कह रहा हो, लेकिन हकीकत में यह फैसला सीधे आम आदमी की जेब पर वार है।

काग़ज़ों पर किराया महज दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, लेकिन जब यात्रा सैकड़ों या हज़ारों किलोमीटर की हो, तो यही दो पैसे यात्रियों पर भारी पड़ते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रेलवे सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक यात्रा देने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है, तो किराया बढ़ाने का नैतिक अधिकार उसे किसने दिया?

सुविधाएँ गायब, किराया बेहिसाब

बीते कुछ महीनों में रेलवे की बदहाली (Indian Railway Passenger News) देश ने खुली आंखों से देखी है। ट्रेनों की भारी कमी, त्योहारों के दौरान बेकाबू भीड़, कोचों में गंदगी, दलालों का बोलबाला और सुरक्षा में घोर लापरवाही—यही आज भारतीय रेलवे की पहचान बनती जा रही है।

त्योहारों के दौरान हालात इतने बदतर रहे कि यात्रियों को शौचालयों में बैठकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ा। कई मामलों में जान तक गंवानी पड़ी। रोज़ाना सुरक्षा में चूक की खबरें सामने आती रहीं, लेकिन सुधार के बजाय रेलवे ने यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना ही सबसे आसान रास्ता चुन लिया।

जनता पूछ रही है तीखे सवाल

  1. बिना टिकट यात्रा करने वालों से करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है, लेकिन यह पैसा आखिर जा कहां रहा है
  2. जब यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, तो ट्रेनों और कोचों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई जा रही?
  3. क्या हर समस्या का समाधान सिर्फ किराया बढ़ाना ही है?
  4. क्या भारतीय नागरिकों की जान, समय और परेशानी की कोई कीमत नहीं?

नई किराया व्यवस्था क्या कहती है

रेलवे के अनुसार 26 दिसंबर 2025 से लागू नई व्यवस्था के तहत—

  • उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
  • साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक किराया यथावत रहेगा।
  • 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
  • मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी) और एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे का दावा है कि नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा पर यात्रियों को केवल 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे और इस फैसले से करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

दावे बड़े, ज़मीनी हकीकत उलटी

रेलवे नेटवर्क विस्तार, सुरक्षा सुधार और बढ़ती संचालन लागत का हवाला दे रहा है। मानव संसाधन पर 1.15 लाख करोड़ रुपये, पेंशन पर 60 हजार करोड़ रुपये और कुल संचालन लागत 2.63 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

लेकिन आम यात्रियों के लिए सच्चाई कुछ और ही है। ज़मीन पर न सुरक्षा दिखती है, न सुविधाओं में सुधार। दिखाई देते हैं तो सिर्फ आंकड़े, दावे और हर साल महंगा होता रेल सफर।

सवाल साफ है—
जब सुविधाएँ न के बराबर हों और सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में हो,
तो किराया बढ़ाने का बोझ सिर्फ जनता ही क्यों उठाए?

BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खारघर में सीजीएसटी अधिकारियों के आवासीय परिसर का किया उद्घाटन
Onion price boomed before Diwali:दिवाली से पहले प्याज ने भरी उछाल, खुदरा मे 80 से 90 रुपए किलो पहुंचा प्याज
Lauren Sánchez: कौन हैं लॉरेन संचेज, जिस पर आया अमेजन के मालिक का दिल
प्रदेश के कोने-कोने में जरूरतमंद मरीजों को मेडिकल सहायता पहुंचाने का संकल्प – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
TAGGED:Fare Hikeindian railwayIndian Railways Latest NewsRail Ticket Price UpdateRailwayRailway Fare Hike ImpactRailway Fare Increase 2025Ticket PriceTrain TicketTrain Ticket Price Hike
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hq720 2
Uncategorized

Marriage, Honeymoon and Murder: प्रेम, धोखा और मौत: पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या – हनीमून पर गई सोनम की हैरान कर देने वाली साजिश

Deepak dubey
Deepak dubey
June 9, 2025
Sangli Municipal Corporation elections 2026: सांगली महानगरपालिका चुनाव से पहले बड़ा दांव, कांग्रेस से संतोष पाटील ने मांगी उम्मीदवारी
BMC Election : महामुंबई में अब शुरू होगा चुनावी दंगल!
MUMBAI : कर्मचारियों से पैसे लेकर देश में हाईवे बनाए जाएंगे   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान
Siddhivinayak Temple : सिद्धिविनायक मंदिर में महिलाओं के कपड़ों पर मर्यादा विवादों में, महिला आयोग को 12 वर्षीय छात्रा ने की शिकायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?