Youth Congress Attacks Indigo: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर मुंबई यूथ कांग्रेस ने इंडिगो एयरलाइंस के लगातार मिसमैनेजमेंट और केंद्र सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जीनत शबरीन (Zeenat Shabrin)
इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, घंटों देरी और यात्रियों को स्पष्ट जानकारी न देने की घटनाओं से हजारों यात्री पिछले कई दिनों से परेशान हैं। यात्रियों के साथ अपमानजनक व्यवहार और गुमराह करने वाली सूचनाओं ने स्थिति और गंभीर बना दी है।
जीनत शबरीन ने कहा, “इंडिगो एयरलाइंस का प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है। यात्रियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह केवल लापरवाही नहीं है, बल्कि यात्रियों के अधिकारों पर हमला है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के इस जीरो रिस्पॉन्सिबिलिटी मैनेजमेंट को हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की भारी अव्यवस्था से हजारों यात्री परेशान हैं।
इस लापरवाही और केंद्र सरकार की उदासीनता के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन जी के नेतृत्व में आज मुंबई एयरपोर्ट T2 टर्मिनल पर, केंद्र सरकार के विरोध में और एअर इंडिया के… pic.twitter.com/FdqY02ZDhn
— Zeenat Shabrin (@ShabrinZeenat) December 9, 2025
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इंडिगो एयरलाइंस पर तुरंत भारी वित्तीय दंड लगाया जाए और उन सभी यात्रियों को मुआवजा दिया जाए जिनकी फ्लाइट कैंसिल या देरी हुई। शबरीन ने कहा कि पैसेंजरों को हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई भी की जानी चाहिए।
यूथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि इंडिगो के सीनियर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए और केंद्र सरकार को तुरंत हाई-लेवल जांच कमेटी बनानी चाहिए। जांच के दौरान पैसेंजर की सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी करने पर क्रिमिनल एक्शन लेने पर विचार किया जाना चाहिए।
संगठन ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर के लिए सख्त सर्विस गारंटी कानून लागू करने की भी मांग की। कानून ऐसा होना चाहिए कि यदि कोई एयरलाइन यात्रियों के साथ धोखाधड़ी या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करे, तो तुरंत कार्रवाई हो।
जीनत शबरीन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और इंडिगो एडमिनिस्ट्रेशन ने ये मांगें नहीं मानीं और सुधार नहीं किया, तो यूथ कांग्रेस आंदोलन और तेज़ करेगी। उन्होंने कहा, “पैसेंजरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सड़कों पर उतरेंगे और जनता के सामने एयरलाइन की जवाबदेही को लेकर लगातार आवाज उठाएंगे।”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस का लगातार मिसमैनेजमेंट न केवल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि देश की नागरिक सेवाओं और एयरलाइनिंग सेक्टर की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यात्री कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कड़े कदम उठाए जाएं।



