जो इंडिया/नवी मुंबई : (Ghanasoli railway station drug racket)
कोपरखैराने पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि घणसोली रेलवे स्टेशन इलाके में एक शख्स मादक पदार्थ बेचने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत दो टीमों का गठन किया और जाल बिछाकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 72 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
“नशा मुक्त नवी मुंबई” अभियान के तहत पुलिस लगातार ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। कुछ दिन पहले नेरुल पुलिस ने भी करीब साढ़े 10 लाख के मादक पदार्थ बरामद किए थे। ड्रग्स की बिक्री और तस्करी में शामिल गिरोहों पर पुलिस ने मकोका के तहत भी मामले दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
कोपरखैराने पुलिस की यह कार्रवाई नवी मुंबई में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही जंग में बड़ी सफलता मानी जा रही है।



