By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: ‘Daddy’ returns home after 17 years: अरुण गवली की रिहाई से दगड़ी चाल में जश्न, बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » ‘Daddy’ returns home after 17 years: अरुण गवली की रिहाई से दगड़ी चाल में जश्न, बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

मुंबईसिटी

‘Daddy’ returns home after 17 years: अरुण गवली की रिहाई से दगड़ी चाल में जश्न, बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

Deepak dubey
Last updated: September 4, 2025 10:13 am
Deepak dubey
Published: September 4, 2025
Share
IMG 20250904 WA0026
SHARE

जो इंडिया/मुंबई। (Daddy’ returns home after 17 years)

Advertisement
मुंबई के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन और पूर्व विधायक अरुण गवली, जिन्हें लोग ‘डैडी ’ के नाम से जानते हैं, 17 साल बाद जेल से रिहा होकर अपने गढ़ दगड़ी चाल पहुंचे। जैसे ही गवली नागपुर जेल से बाहर निकले और मुंबई लौटे, उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भायखला की गलियों में ढोल-ताशे बजे, फूल बरसाए गए और डैडी के नारे लगे। इस मौके पर गवली की बेटी व पूर्व पार्षद गीता गवली भी मौजूद दिखीं।

गौरतलब है कि अरुण गवली को कमलाकर जामसंडेकर हत्या मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फरवरी 2007 में बीएमसी चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही घाटकोपर में जामसंडेकर की हत्या हुई थी और 2008 में गवली की गिरफ्तारी हुई थी। ट्रायल कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद 9 दिसंबर 2019 को गवली ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लंबी सुनवाई के बाद 28 अगस्त 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी जमानत मंजूर कर दी।

गवली की रिहाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। 2007 के बीएमसी चुनाव के बाद जेल, और अब 2025 के बीएमसी चुनाव से पहले बेल—यह संयोग चर्चाओं का विषय बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दगड़ी चाल और आसपास के क्षेत्रों में गवली के प्रभाव के कारण आगामी चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं।

76 वर्षीय अरुण गवली ने 1980 के दशक में दाऊद इब्राहिम के साथ काम किया, लेकिन 1988 में रामा नाइक की हत्या के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और गवली ने अपना अलग गैंग बना लिया। 1990 के दशक में मुंबई में हुए गैंगवार और पुलिस एनकाउंटर में गवली गिरोह के कई शूटर मारे गए। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालसकर ने गवली गिरोह की कमर तोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

गैंगवार और पुलिस दबाव से बचने के लिए गवली ने राजनीति का रास्ता अपनाया और अखिल भारतीय सेना (ABS) पार्टी बनाई। 2004 में वह चिंचपोकली से विधायक बने और 2009 तक विधानसभा में सक्रिय रहे। अब 17 साल बाद उनकी वापसी ने न केवल दगड़ी चाल बल्कि पूरे मुंबई की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

September 8, 2022
Mahadev jankar: RSP chief का बयान “”भाजपा है फंसाने वाली पार्टी”!
मुंबई में ‘अल्सर कोलायटीस’ के मामलों में तेजी से बढ़ रही है
Trump’s wife stole Trump’s pose: मेलानिया ट्रम्प ने चुराया ट्रम्प का पोज़, सोशल मीडिया पर वायरल
kidnapping of CA: मुंबई में सीए का अपहरण,चार गिरफ्तार
TAGGED:arun gawaliMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Photocaption Dogs MAIN PIC
मुंबईसिटी

Mumbai stray dogs crisis: मुंबई में ‘स्ट्रे डॉग क्राइसिस’ गहराया: 95 हजार आवारा कुत्तों से घिरा शहर, बीएमसी ने तेज किया मेगा एक्शन प्लान

Deepak dubey
Deepak dubey
March 24, 2026
करोड़ों की बैंक ठगी :सीबीआई हिरासत में वाधवान बंधु
Ganpati bappa arrival: बड़े-बड़े गणपती बप्पा का आगमन,श्रद्धा और उमंग के बीच भव्य शोभा
Commissioner inspected the development work: दिघा व घनसोली क्षेत्र के विकास कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण
विश्व को पोलिओ का टीका देने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान तोड़ रहा है दम, फंड के आभाव में जर्जर हुई Haffkine की मशीनें, Polio vaccine सप्लाई बंद.
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?