By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Micropenis surgery success: नवी मुंबई में दुर्लभ बीमारी माइक्रोपेनिस से जूझ रहे युवक की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने लौटाया आत्मविश्वास और नई जिंदगी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Micropenis surgery success: नवी मुंबई में दुर्लभ बीमारी माइक्रोपेनिस से जूझ रहे युवक की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने लौटाया आत्मविश्वास और नई जिंदगी

Uncategorized

Micropenis surgery success: नवी मुंबई में दुर्लभ बीमारी माइक्रोपेनिस से जूझ रहे युवक की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने लौटाया आत्मविश्वास और नई जिंदगी

Deepak dubey
Last updated: July 19, 2025 1:29 am
Deepak dubey
Published: July 19, 2025
Share
IMG 20250718 WA0023
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई। नवी मुंबई के मेडिकवर हॉस्पिटल (Medicover Hospital in Navi Mumbai

Advertisement
) में डॉक्टरों ने एक 26 वर्षीय युवक का दुर्लभ बीमारी माइक्रोपेनिस (Rare disease micropenis) का सफलतापूर्वक इलाज कर उसे नया आत्मविश्वास और जीने की उम्मीद दी। युवक का जन्म से ही लिंग अविकसित था और वह इस स्थिति से मानसिक और सामाजिक तौर पर बेहद परेशान था। डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से उसकी लिंग लंबाई 2.5 इंच से बढ़ाकर 6 इंच तक कर दी।

मूल रूप से अलिबाग निवासी नितिन कुमार (बदला हुआ नाम) बचपन से ही इस दुर्लभ स्थिति का शिकार थे, जिसे चिकित्सा विज्ञान में माइक्रोपेनिस कहा जाता है। यह एक जन्मजात विकृति है, जो हार्मोनल और विकास संबंधी गड़बड़ियों के कारण होती है। इस स्थिति में पुरुष का लिंग इरेक्ट अवस्था में भी 3 इंच से बड़ा नहीं हो पाता। दुनिया में यह बीमारी हर 10 लाख पुरुषों में लगभग 1 को होती है।

हार्मोनल असंतुलन और भावनात्मक पीड़ा
नितिन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर सामान्य से बेहद कम (120 ng/dL) था। उसके अंडकोष छोटे और अविकसित थे। वीर्य में शुक्राणु नहीं पाए गए और एफएसएच व एलएच हार्मोन का स्तर असामान्य रूप से ऊंचा था। इसकी वजह से उसे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी गहरा आघात लगा।

“इस स्थिति ने मेरे आत्मविश्वास को पूरी तरह तोड़ दिया था। शादी और परिवार बसाने के ख्वाब अधूरे लगने लगे थे। मैं किसी से बात भी नहीं कर पाता था,” मरीज ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा।

विशेषज्ञों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. सनीश श्रींगारपुरे और प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. आशिष संगविकर ने इस चुनौतीपूर्ण केस को हाथ में लिया। डॉक्टरों ने सस्पेंसरी लिगामेंट रिलीज, वी-वाय एडवांसमेंट प्लास्टी, और सुप्राप्यूबिक लिपोसक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर सर्जरी की। करीब 2 घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया के बाद नितिन की लिंग लंबाई 6 इंच तक हो गई।

“हमारे लिए सबसे अहम उसका आत्मविश्वास लौटाना था। माइक्रोपेनिस वाले कई लोग चुपचाप पीड़ा झेलते हैं और रिश्तों से कतराते हैं। समाज में इस समस्या को लेकर जागरूकता बहुत कम है,” डॉ. श्रींगारपुरे ने कहा।

डॉ. आशिष संगविकर ने बताया, “अगर इस समस्या का इलाज बचपन में शुरू कर दिया जाए तो हार्मोनल थेरेपी से भी सुधार संभव है। लेकिन बड़े होने पर सर्जरी ही एकमात्र उपाय रह जाता है।”

मरीज को चार दिन में मिली छुट्टी
सर्जरी के चार दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन के बाद उसने कहा, “मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी हमेशा अधूरी रहेगी। लेकिन डॉक्टरों ने जो किया, उसने मुझे नया जीवन दिया। अब मुझे अपने भविष्य को लेकर उम्मीद है।”

मेडिकवर हॉस्पिटल के रीजनल डायरेक्टर नीरज लाल ने कहा, “हमारी टीम हर चुनौतीपूर्ण केस को अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की सर्जरी से कई लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया जा सकता है।”

World sleep day : विश्व नींद दिवस मनाने के लिए ड्यूरोफ्लेक्स बना भारत का सबसे स्लीपी पेज
बकाया तीस हजार के लिए उतारी मौत के घाट, क्राइम ब्रांच की आरोपी को किया गिरफ्तार
भाजपा नेता विक्रम पावस्कर को भड़काऊ भाषण पड़ेगा भारी, हाईकोर्ट में याचिका ,
राज्य में कैब कैंसिलेशन शिकायतों में बढ़त, 66% शिकयत सिर्फ ऐप बेस्ड कैब द्वारा राइड कैंसलेशन के, काली पिली टैक्सी को मिल रही है प्रथमिकता
राणा – कडू में छिड़ी शाब्दिक जंग , बच्चू कडू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
TAGGED:Maharashtra newsMedicover Hospitalmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
download 1
देश-दुनियाक्राइममुंबईरोचकसिटी

IRCTC में नौकरी के लिए 600 रुपये में सर्टिफिकेट

vinu
vinu
October 29, 2022
Bhayander Yuvak Congress: भायंदर स्टेशन परिसर में युवक कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई, ‘हैप्पी बर्थडे वोट चोर’ का बैनर लगाया
Dance on Pakistan flag wedding: शादी की रस्म में पाकिस्तान के झंडे पर रिश्तेदारों ने लगाए ठुमके* *पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विरोध का अनोखा तरीका,दुल्हन ने भी पाकिस्तानी झंडे को ज़मीन पर पर रखकर किया डांस
जौनपुर के मड़ियाहूं में जहर खाकर युवती ने दी जान
मुंबई पारबंदर परियोजना की लागत में 2192 करोड़ की बड़ी वृद्धि, अभी भी 100 फीसदी नहीं हुआ पूरा, ठेकेदार 2 एक्सटेंशन से चूक गए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?