By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Government uniform scam: 105 करोड़ की गड़बड़ी पर मंत्री का बचाव, विपक्ष ने की स्वतंत्र जांच की मांग”
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Government uniform scam: 105 करोड़ की गड़बड़ी पर मंत्री का बचाव, विपक्ष ने की स्वतंत्र जांच की मांग”

मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Government uniform scam: 105 करोड़ की गड़बड़ी पर मंत्री का बचाव, विपक्ष ने की स्वतंत्र जांच की मांग”

Deepak dubey
Last updated: July 2, 2025 6:44 am
Deepak dubey
Published: July 2, 2025
Share
school uniform scam
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार  (Mahayuti government of Maharashtra

Advertisement
) पर एक बार फिर भ्रष्टाचार (Corruption) के गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार मामला आदिवासी बच्चों (Tribal children) के लिए खरीदी गई यूनिफॉर्म और नाइट ड्रेस (।  (Uniform and Night Dress) से जुड़ा है। सरकारी आश्रम शालाओं में अध्ययनरत छात्रों के लिए की गई खरीद प्रक्रिया में भारी अनियमितता उजागर हुई है। ठेकेदारों द्वारा यूनिफॉर्म की रकम हड़पने और 105 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगे हैं।

इस घोटाले को लेकर विपक्ष ने विधान परिषद में जोरदार सवाल उठाए। विपक्षी विधायक चंद्रकांत रघुवंशी ने सवाल किया कि क्या 114 करोड़ की खरीदी बिना निविदा प्रक्रिया के दर करार के माध्यम से की गई? क्या 95 करोड़ की आपूर्ति से जुड़ी सभी फाइलें, मंजूरी और भुगतान एक ही दिन — 15 मार्च 2024 — को कर दिए गए? यदि हां, तो यह पूरा मामला पूर्वनियोजित लगता है।

मंत्री का बचाव:
आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि यूनिफॉर्म, पीटी व नाइट ड्रेस की खरीदी वर्ष 2016 की नीति और 2023 में निर्धारित दरों के अनुसार की गई। 105.84 करोड़ की खरीदी को शासन की मंजूरी 15 मार्च 2024 को प्राप्त हुई और उसी दिन 95.19 करोड़ की फाइलों पर हस्ताक्षर और आपूर्ति आदेश जारी किए गए। मंत्री ने दावा किया कि आपूर्तिकर्ता द्वारा वस्तुएं भेजे जाने के बाद भुगतान किया गया और इस पूरी प्रक्रिया में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

विपक्ष का तीखा रुख:
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि यदि एक ही दिन में फाइलें तैयार हुईं, मंजूरी मिली और भुगतान भी हो गया, तो यह सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी और पूर्व-नियोजित भ्रष्टाचार का संकेत देता है। उन्होंने इस मामले को आदिवासी छात्रों के साथ विश्वासघात बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पोषण आहार में भी बड़ा फेल!

राज्य के अनुदानित छात्रावासों में रह रहे बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि अनुदान न बढ़ने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? इस पर मंत्री संजय शिरसाट ने स्वीकारा कि सरकारी और अनुदानित छात्रावासों में प्रति विद्यार्थी पोषण अनुदान में भारी अंतर है — सरकारी हॉस्टल में ₹4,500 प्रतिमाह और अनुदानित में केवल ₹2,200। यह असमानता अब भी बरकरार है।

Onion prices drop in Apmc market: प्याज की कीमतों में गिरावट, एपीएमसी में आवक अधिक और मांग कम होने से कीमतों पर दिखा असर
PALGHAR: पालघर के लाल ने कर दिया कमाल, 9 घंटे और 46 मिनट में 33 किमी की दूरी तैरकर बनाया रिकार्ड , उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के पहले तैराक
Dhanashree alimony case: “तलाक के दो चेहरे: सामंथा ने ठुकरा दिया 200 करोड़ का गुजारा भत्ता, धनश्री की जारी कानूनी लड़ाई”
NAVI MUMBAI: मतिमंद नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड , ट्रेन में लूटपाट की घटनाओं को दे रहे अंजाम
TAGGED:Maharashtra newsMaharashtra schoolmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250724 WA0018
फिल्मी दुनियामुंबई

First Bollywood song top 7 Spotify: वाईआरएफ की ‘सैयारा’ बनी पहला बॉलीवुड गाना जो स्पॉटिफाई ग्लोबल टॉप 50 चार्ट के टॉप 7 में पहुंचा; एल्बम के सभी गानों ने रचा इतिहास

Deepak dubey
Deepak dubey
July 24, 2025
“Nitin Gadkari’s sharp statement : भगवा झंडा लेकर घूमना हिंदुत्व नहीं, मूल्य-आधारित जीवनशैली ही असली भारतीयता है”
अनुपमा’ की मदद से पुलिस ने पढ़ाई सुरक्षा की पाठ
फ्लैट के लिए श्रद्धा को बताया था ‘पत्नी’, जांच में हुए कई बड़े खुलासे
Murder on the track: जीआरपी हेड कांस्टेबल की गला दबाकर ट्रैक पर हत्या, दो अज्ञात आरोपी की तलाश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?