By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mahajyoti Book Distribution Scheme: शिक्षा की ज्योति जला रही महाज्योति, जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी के हजारों छात्रों में पुस्तकों का वितरण
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mahajyoti Book Distribution Scheme: शिक्षा की ज्योति जला रही महाज्योति, जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी के हजारों छात्रों में पुस्तकों का वितरण

मुंबईशिक्षासिटी

Mahajyoti Book Distribution Scheme: शिक्षा की ज्योति जला रही महाज्योति, जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी के हजारों छात्रों में पुस्तकों का वितरण

Deepak dubey
Last updated: April 16, 2025 3:46 am
Deepak dubey
Published: April 16, 2025
Share
IMG 20250416 WA0040
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (महाज्योति) (Mahatma Jyotiba Phule Research and Training Institute (Mahajyoti) की ‘पुस्तक संच वाटप योजना’ के तहत इस वर्ष 7000 से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी की किताबें वितरित की जाएँगी। यह पहल इन जरूरतमंद छात्रों को उनकी आगामी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में वरदान साबित होगा। बता दें कि महाज्योति के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 7000 से अधिक ओबीसी छात्रों ने पंजीकरण कराया है और उन्हें ही यह अध्ययन सामग्री प्राप्त होगी। ये लाभार्थी महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों से आए हैं, जिनमें सबसे अधिक पंजीकरण जलगाँव क्षेत्र से हुए हैं। इसके बाद अमरावती, धुले, बुलढाणा, अहमदनगर और अन्य क्षेत्रों से पंजीकरण हुए हैं। इस योजना के तहत पुस्तकों का वितरण शुरू किया जा चुका है।

Advertisement

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए महाज्योति
महाराष्ट्र सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत महाज्योति एक स्वायत्त संगठन है। यह संगठन इस तरह की पहलों के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाने में जुटा है। यह विभाग ओबीसी, वंचित जातियों-घुमंतू जनजातियों और विशेष पिछड़ी जातियों के लिए शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ चला रहा है।

विद्यार्थी योजना का लाभ उठाएँ
महाराष्ट्र के अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण विभाग के मंत्री श्री अतुल सावे जी ने इस संदर्भ में बताया, “महाज्योति योजना को छात्रों से जो शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वह सराहनीय है। यह पहल अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने और उन्हें अपने जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती है। हम ओबीसी छात्रों के लिए इस तरह के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उन्हें प्रोत्साहित करते हैं कि वे आगे आएँ और इस प्रकार की महत्त्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ।”

सर्वश्रेष्ठ संसाधन प्रदान करना हमारा संकल्प
महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (महाज्योति) के प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत वावगे जी ने कहा, “प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पाने में जुटे छात्रों से इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलना इस योजना हेतु बहुत ही उत्साहजनक है। यह प्रतिसाद विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक संसाधन प्रदान करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। हम हर योग्य ओबीसी छात्र से आग्रह करते हैं कि वह इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए इस योजना का हिस्सा बने। हम सभी विद्यार्थियों को उनकी तैयारी व उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ देते हैं।”

छात्रों में खुशी की लहर
इस योजना के कारण छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नागपुर से एक लाभार्थी आर्यन की माँ किरण निम्जे ने कहा, “महाज्योति योजना शुरू करने हेतु हम सरकार के प्रति बहुत आभारी हैं। मेरे बेटे को जेईई की किताबें मिलीं और वह उन्हें पाकर बहुत खुश है। उसने अपनी एसएससी बोर्ड परीक्षा में 94% अंक प्राप्त किए थे और उसने 11वीं कक्षा से ही इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया था। महाज्योति योजना हमारे परिवार के लिए वरदान साबित हुई है, क्योंकि इतनी महँगी किताबों को खरीद पाना हमारे लिए लगभग असंभव था।”
अमरावती से एक अन्य लाभार्थी आदित्य की माँ शीतल नागरगोजे ने कहा, “यह महाज्योति योजना छात्रों के लिए बहुत लाभदायक है। हमें इसके बारे में हमारे पड़ोसी से पता चला था। मेरे बेटे ने अपनी एसएससी की परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किए और उसने पहले ही जेईई की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें इस योजना के बारे में पता चला। अगले वर्ष की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में इस योजना के कारण हमारे बेटे को बहुत मदद मिलेगी।”

Threat of committing crime like Kolkata: ‘कोलकाता’ जैसा तेरा हाल करेंगे, मुंबई की महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच
Honeytrap’s ‘Haseena’: करोड़पतियों को जाल में फंसाकर बनी खरबपति, अब काट रही 12 साल की सजा
Micro greening: माइक्रो ग्रिनिंग से मुंबई में बढ़े जाएगी हरियाली, प्रदूषण को मिलेगी मात
Janata Dal Secular Mumbai Appointment: जनता दल (एस) के मुंबई अध्यक्ष नियुक्त बने सुरेंद्रकुमार बाजपेयी, संगठन मजबूत करने की चुनौती, प्रभाकर नारकर प्रदेश महासचिव नियुक्त
Mumbai local train delay: लोकल के पहिये से निकलने लगा धुंआ, ड्राइवर ने दिखाई चतुराई, कुर्ला में अफरा तफरी के बीच बड़ी दुर्घटना होने से बची
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsTarget publication
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20251203 WA0019
क्राइमनवीमुंबईराजनीति

Turbhe Illegal Hoardings: तुर्भे-वाशी क्षेत्र में अवैध विज्ञापन फलक हटाने की कार्रवाई पर सवाल

Deepak dubey
Deepak dubey
December 3, 2025
शादियों का सीजन- 38 लाख शादियों से बाजार में आएंगे 4.74 लाख करोड़ रुपये
Mumbai rain news: मुंबई में बारिश का कहर: पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से जनजीवन बेहाल लोकल ट्रेनें लेट, सड़कों पर पानी और सोशल मीडिया पर भड़की जनता
Central Chief Election Commissioner Rajiv made a strict plan for voters: पारदर्शक और निर्भय वातावरण में होगी विधानसभा चुनावों की तैयारी, केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का मतदाताओं से मतदान बढ़ाने का आह्वान
MTNL cable theft Sion Mumbai: MTNL की कॉपर केबल चोरी करते हुए 14 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?