By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Girish Mahajan IAS officer controversy: गिरीश महाजन पर गंभीर आरोप: महिला आईएएस से रिश्तों का दावा, खडसे ने किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Girish Mahajan IAS officer controversy: गिरीश महाजन पर गंभीर आरोप: महिला आईएएस से रिश्तों का दावा, खडसे ने किया खुलासा

मुंबईराजनीतिसिटी

Girish Mahajan IAS officer controversy: गिरीश महाजन पर गंभीर आरोप: महिला आईएएस से रिश्तों का दावा, खडसे ने किया खुलासा

Deepak dubey
Last updated: April 6, 2025 9:50 am
Deepak dubey
Published: April 6, 2025
Share
eknath khadse mahajan1 202211914671
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री गिरीश महाजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खडसे का कहना है कि महाजन के एक महिला आईएएस अधिकारी से “निजी संबंध” हैं, और यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक भी पहुंच चुकी है।

खडसे ने दावा किया कि एक पत्रकार द्वारा यह विषय उजागर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि गिरीश महाजन और उस महिला अधिकारी के बीच कई बार देर रात तक बातचीत हुई है। खडसे ने कहा, “अमित शाह ने खुद गिरीश महाजन से इस विषय पर सवाल किया था और कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) भी दिखाई थी, जिसमें रात 1 बजे के बाद तक 100 से अधिक कॉल्स का उल्लेख है।”

खडसे ने कहा कि वे स्वयं जल्द ही अमित शाह से मुलाकात कर इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने मांग की कि गिरीश महाजन के पिछले 10 वर्षों के कॉल डिटेल्स की जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

गिरीश महाजन का पलटवार
इन आरोपों पर गिरीश महाजन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खडसे के आरोपों को “बिलकुल झूठा और बेबुनियाद” बताया और कहा कि अगर खडसे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। महाजन ने कहा, “अगर मैं बोलना शुरू कर दूं तो खडसे जनता को मुंह नहीं दिखा पाएंगे।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि
एकनाथ खडसे और गिरीश महाजन के बीच राजनीतिक तनातनी कोई नई बात नहीं है। दोनों नेता पहले भाजपा में साथ थे, लेकिन बाद में खडसे ने पार्टी छोड़ दी और अब एनसीपी का हिस्सा हैं। यह ताजा विवाद उनके पुराने राजनीतिक संघर्षों का ही अगला अध्याय माना जा रहा है।

Water crisis: मुंबई में पानी संकट गहराया, बीएमसी के जलाशयों में बचा है मात्र इतना पानी.
615 नर्सिंग होम पर मनपा और दमकल विभाग की गिरी गाज
Raj Thackeray Naveen Jindal controversy: “मुंबई में हिंदी बनाम मराठी विवाद गरमाया: भाजपा प्रवक्ता नवीन जिंदल बोले- राज ठाकरे जैसे गुंडों पर देशद्रोह का केस हो, भेजो जेल”
Nareshchandra kavale: सेवानिवृत होने के बाद भी महाराष्ट्र की जनसेवा में जुटा पूर्व अधिकारी नरेशचंद्र कावले
CRIME: मणिपुर घटना को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के तरफ से वाशी में विरोध प्रदर्शन 
TAGGED:amit shaheknath khadsegirish mahajanMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
NCB 2
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

NCB: ड्रग माफिया की अब तक 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति!

Deepak dubey
Deepak dubey
August 31, 2023
स्वर्गीया श्रीमती शारदा पांडेय की स्मृति में एक अविस्मरणीय साहित्यिक संध्या का आयोजन
Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे
Menstrual blood sale: बहू के माहवारी का खून 50 हजार में बेचता था, शौक से लोग खरीदते थे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?