By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Completion of Saket Mahayagya: साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति: भक्तों का जनसैलाब, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु, 59 हजार कमल के फूलों का उपयोग, सदगुरु श्री दयाल जी का प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सांस्कृतिक संध्या में अनूप जलोटा के भजनों ने बांधा समां
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Completion of Saket Mahayagya: साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति: भक्तों का जनसैलाब, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु, 59 हजार कमल के फूलों का उपयोग, सदगुरु श्री दयाल जी का प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सांस्कृतिक संध्या में अनूप जलोटा के भजनों ने बांधा समां

आध्यात्मनवीमुंबई

Completion of Saket Mahayagya: साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति: भक्तों का जनसैलाब, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु, 59 हजार कमल के फूलों का उपयोग, सदगुरु श्री दयाल जी का प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सांस्कृतिक संध्या में अनूप जलोटा के भजनों ने बांधा समां

Deepak dubey
Last updated: December 18, 2024 3:10 am
Deepak dubey
Published: December 18, 2024
Share
IMG 20241217 WA0019
SHARE

नवी मुंबई। पावने स्थित गामी ग्राउंड में(Gami Ground at Pawane)आयोजित 9 दिवसीय साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब देखने को मिला। इस महायज्ञ की महिमा को देखने और अनुभव करने के लिए देश-विदेश से भक्त यहां पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन सदगुरु फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें सदगुरु श्री दयाल जी के दिव्य सान्निध्य ने भक्तों के मन में नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार किया।

Advertisement

 

महायज्ञ के दौरान कैलिफोर्निया, अमेरिका, और ब्राजील से विशेष रूप से भक्त पहुंचे। डॉ. अनूप मोखा (कैलिफोर्निया): उन्होंने कहा कि, “महायज्ञ में शामिल होकर जीवन में तनाव से मुक्ति मिलती है। गुरुजी संकटों में एक ढाल की तरह साथ रहते हैं। यह अनुभव कई बार हुआ है। मनीष रुंगटा (अमेरिका): उन्होंने गुरुजी का संदेश दोहराया, “यज्ञ अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के भले के लिए किया जाता है। इससे न केवल दूसरों का भला होता है, बल्कि हमें भी पुण्य का लाभ मिलता है।विजय दीक्षित (अमेरिका): उन्होंने कहा, “गुरुजी के मार्गदर्शन में अध्यात्म की ओर झुकाव हुआ है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और मन को गहरी शांति मिलती है।”

 

महायज्ञ की विशेषताएं है कि यज्ञ में पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए 59 हजार कमल के फूलों का विशेष रूप से उपयोग किया गया।यज्ञ के दौरान पंडितों ने यज्ञ की महिमा और परिक्रमा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा, “यज्ञ की परिक्रमा करने से कई जन्मों के पुण्य का लाभ मिलता है।

सदगुरु श्री दयाल जी ने अपने संदेश में कहा कि जन्म से अधिक मृत्यु का महत्व है। इसलिए हमें जीवन में पुण्य और अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। यज्ञ से सुख-शांति की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

सदगुरु श्री दयाल जी ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को रोज़ाना अपने आसपास की सार्वजनिक जगहों से 10 प्लास्टिक की बोतलें या कचरा उठाने का संकल्प लेना चाहिए।
यह कदम हमारे देश को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। स्वच्छता से बीमारियों को रोका जा सकता है और हमारा वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।

 

सांस्कृतिक संध्या में भक्ति रस की धारा

महायज्ञ के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा, शुभांकर घोष और सीमा घोष ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। अनूप जलोटा द्वारा प्रस्तुत भजनों “ऐसी लागी लगन” और “राम नाम मीठा है” ने विशेष रूप से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कैलिफोर्निया से आए डॉ. अनूप मोखा ने बताया कि गुरुजी के आशीर्वाद से जीवन में संतुलन आया है। यहां शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।विजय दीक्षित ने कहा कि यज्ञ से जीवन में गहरी आध्यात्मिक अनुभूति होती है और मन शांत रहता है।ब्राजील के भक्त ने बताया कि महायज्ञ में शामिल होकर शक्ति और नई ऊर्जा मिलती है।साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान की, बल्कि स्वच्छ भारत के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया। सदगुरु श्री दयाल जी के दिव्य सान्निध्य में यह महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भक्ति और सेवा के आदर्श को साकार किया गया।

यह महायज्ञ श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति और सामाजिक सेवा का संगम बना।

Kalyan Dombivli water supply shutdown: कल्याण, डोंबिवली और टिटवाला में मंगलवार को आठ घंटे पानी की कटौती, नागरिक करें पानी का संचय
Interview: मैं उन कहानियों की ओर खिंचती हूं जो भारत की मिट्टी से जुड़ी हों – यामी गौतम
India gets a new Vice President: फडणवीस ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी हार्दिक शुभकामनाएं
साइरस मिस्त्री की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जारी किया सीट बेल्ट के महत्व का वीडियो
Orchid International School Seawood: एक हजार फीस के लिए पांच वर्षीय बच्चे को को निजी स्कूल ने बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई शिकायत
TAGGED:Gami Ground at PawaneMaharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
mumbai water cut announced 1726711019440 16 9
कल्याणमुंबईसिटी

Kalyan Dombivli water supply shutdown: कल्याण, डोंबिवली और टिटवाला में मंगलवार को आठ घंटे पानी की कटौती, नागरिक करें पानी का संचय

Deepak dubey
Deepak dubey
May 12, 2025
India Clears 3 New Airlines: इंडिगो के दबदबे के बीच 3 नई एयरलाइंस को मिली हरी झंडी, सरकार के फैसले पर उठे सियासी सवाल
Mumbai local : भीड़ का सफर या मौत की सौगात?
Allegation of neglect in Mahayuti: आठवले बोले, “मेरी पार्टी को सत्ता से दूर रखा जा रहा है”
पत्नी ने तुड़वाया पति का घर। ……
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?