By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Health-किडनी रोग की राजधानी बनती जा रही मुंबई, शहर में चल रहा 10 हजार मरीजों का इलाज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Health-किडनी रोग की राजधानी बनती जा रही मुंबई, शहर में चल रहा 10 हजार मरीजों का इलाज

Uncategorizedहेल्थ शिक्षा

Health-किडनी रोग की राजधानी बनती जा रही मुंबई, शहर में चल रहा 10 हजार मरीजों का इलाज

Dhiru
Last updated: November 22, 2024 2:55 am
Dhiru
Published: November 22, 2024
Share
jonindia kedney
SHARE

कोरोना महामारी के बाद से मुंबईकरों की दिनचर्या ( health) तेजी से बदली है। इसका नतीजा यह हुआ है कि अन्य रोगों के साथ ही किडनी रोग ( kedney disease) के मरीज भी उसी गति से बढ़ रहे हैं। शहर में इस समय 10 हजार रोगियों का डायलिसिस चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक हर पांच साल में इसमें से 20 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है। दूसरी तरफ अनुमान लगाया गया है कि वह दिन दूर नहीं जब मुंबई किडनी रोग की राजधानी बन जाएगी। इसके बावजूद मनपा प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसी बीच सायन अस्पताल द्वारा संचालित धारावी में स्थित डायलिसिस सेंटर बंद हो गया है। इससे यहां डायलिसिस के लिए आनेवाले गरीब मरीज बेजार हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बाद मुंबई में बदली जीवनशैली से लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा, कैंसर, दिल और किडनी जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। अन्य बीमारियों की तरह ही मुंबई में किडनी रोग भी तेजी से पैर पसार रहा है। इसे लेकर चिकित्सक भी चिंतित हो गए हैं। मुंबई किडनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. उमेश खन्ना ने कहा कि पूरे मुंबई और महाराष्ट्र समेत पूरे हिंदुस्थान में किडनी रोगियों की संख्या बीते कुछ सालों में बढ़ी हैं। देश में जहां दो लाख किडनी रोगी डायलिसिस पर चल रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में यह संख्या 20 हजार और मुंबई में 10 हजार है। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से 20 फीसदी ऐसे मरीज होते हैं, जिनकी हर पांच साल में मौत हो जाती है। इसलिए किडनी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई मनपा और राज्य सरकार को इन पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरी तरफ किडनी मरीजों की सुविधा के लिए मनपा द्वारा सायन अस्पताल के तहत संचालित धारावी के छोटा सायन अस्पताल में एक साल पहले शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर बंद हो गया है। यह सेंटर बंद होने से आसपास के मरीजों को डायलिसिस के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए यहां के मरीजों को दूसरे सरकारी या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

Advertisement

मनपा अनुबंध नीति जिम्मेदार

स्थानीय समाजसेवक रमाकांत गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से अस्पताल सीधे तौर पर कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रही है। डॉक्टरों, तकनीशियनों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जा रही है। अनुबंध के आधार पर नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों का वेतन मैकेनिकल कर्मचारियों की तुलना में बहुत कम है। अनुबंध के आधार पर नियुक्त तकनीशियनों को 30,000 रुपए का भुगतान किया जाता है।

एक मरीज को लगता है डायलिसिस में चार घंटे का समय

किडनी रोग के मरीज को डायलिसिस में चार घंटे लगते हैं। फिर दूसरे मरीज के लिए डायलिसिस मशीन को साफ करने और तैयार करने में चार घंटे लगते हैं। सायन अस्पताल के इस सेंटर में हर दिन 15 मरीजों का डायलिसिस होता था। लेकिन अब यहां आने वाले मरीजों को तकनीशियन न होने के कारण दूसरे अस्पतालों में जाने की सलाह दी जाती है। यहां महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत मरीज मुफ्त डायलिसिस करा रहे थे। लेकिन अब उन्हें किसी ट्रस्ट या निजी डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस के लिए भुगतान करना होगा।

निजी सेंटरों में 1500 से 2000 रुपए होते हैं खर्च

मनपा और राज्य सरकार के अस्पतालों में अमूमन निशुल्क डायलिसिस किया जाता है। डॉ. खन्ना ने कहा कि निजी सेंटरों में प्रत्येक मरीज से 1500 से 2000 रुपए चार्ज लिया जाता है। हालांकि, बड़े निजी सेंटरों में भी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मरीजों का मुफ्त में डायलिसिस किया जाता है। इसके अलावा कई मरीजों को अन्य संस्थाओं की मदद से 500, 600, 700 रुपए लिए जाते हैं।

मुंबई और ठाणे में हैं 87 मेजर डायलिसिस सेंटर

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मु्ंबई  में एसएल रहेजा फोर्टिस, नानावटी सुपर स्पेशलिटी, जसलोक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड, हिंदुजा अस्पताल, माहिम, सैफी अस्पताल, ग्लोबल हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ब्रीच कैंडी अस्पताल, मनपा के केईएम, सायन, कूपर, नायर, राज्य सरकार के जेजे समेत करीब 87 डायलिसिस सेंटर हैं। इन सेंटरों में दस हजार मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है।

हमारी कुछ कलाकृतियां बेच दी गईं, लेकिन नई कलाकृतियां तैयार करने का साहस
MPSC: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़! कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
मुंज्या में शरवरी का बैटमैन वर्सेस सुपरमैन कनेक्शन!
Badlapur political clash: बदलापुर में सियासी संघर्ष चरम पर, 23 जनवरी को फिर झड़पें; शिंदे गुट के नगरसेवक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा
Soldier died before seeing daughter: बेटी का चेहरा देखे बिना ही बुझ गया देशसेवा का दीप, छुट्टी पर आए जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
TAGGED:10 thousandbeing treatedcapital of kidney diseasecityhealthjoindiamumbaimumbai healthpatients
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
bank fraud 1656827330471 1656827330794
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी में बेरोजगारों से ठगी , विदेश भेजने वाले चार ठग गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
December 10, 2022
डीएचएफएल-यस बैंक घोटाले में भी संजय राउत के लिंक !
Kirit Somaiya reprimanded for high court: हाईकोर्ट की फटकार , न्यायिक जाँच का आदेश , कोर्ट का आदेश और एफआईआर की कॉपी सोमैया को पहले कैसे मिली
CRIME: पुलिस के हत्थे चढ़े खाकी वर्दीधारी लुटेरे
RAILWAY: तत्काल प्रो – प्लस का कमाल, टिकट दलालों का है मकड़जाल, रेलवे प्रशासन हो रही नाकाम, मुंबई से निकाले जा रहे यूपी रिटर्न टिकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?