By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: महाविकास आघाड़ी की चुनावी हुंकार: उद्धव ठाकरे ने केंद्र और विरोधियों पर बोला हमला
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » महाविकास आघाड़ी की चुनावी हुंकार: उद्धव ठाकरे ने केंद्र और विरोधियों पर बोला हमला

कल्याणराजनीति

महाविकास आघाड़ी की चुनावी हुंकार: उद्धव ठाकरे ने केंद्र और विरोधियों पर बोला हमला

Deepak dubey
Last updated: November 17, 2024 11:16 am
Deepak dubey
Published: November 17, 2024
Share
PTI11 15 2024 000273A 0 1731672893232 1731672912065
SHARE

कल्याण – आगामी विधानसभा चुनावों(Upcoming assembly elections)को लेकर महाविकास आघाड़ी ने कल्याण पूर्व के पोटे मैदान में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार धनंजय बोडारे की आमसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में हमने हुकुमशाही को घुटनों पर लाकर खड़ा किया, और इस बार विधानसभा चुनाव में उनके सफाए के लिए जनता तैयार है।

Advertisement

ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र की अस्मिता को बेचने वाले आज हमें हिंदुत्व सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो दिल्ली में चाकरी करते हुए महाराष्ट्र के सम्मान से समझौता कर रहे हैं, उन्होंने कहा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा की राजनीति को जनविरोधी बताते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी का गठबंधन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की जनता के अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए बना है।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का वादा
सभा में ठाकरे ने महिलाओं को विशेष संबोधित करते हुए कहा, महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने पर राज्य परिवहन (एसटी) की बसों में महिलाओं को मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से उन्होंने महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ को लेकर उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग का निर्णय पक्षपातपूर्ण है। धनुष-बाण हमारा था, है और रहेगा। इसे छीनने की हर कोशिश नाकाम होगी। उन्होंने चुनाव आयोग को केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए इस मुद्दे को न्यायालय में ले जाने की बात कही।

भाईचारे को तोड़ने की साजिश का आरोप
ठाकरे ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी अब हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने के बाद मराठी बनाम मराठी का खेल खेल रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र की जनता ऐसी साजिशों को नाकाम कर देगी। यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भाईचारे को बचाने का है, उन्होंने कहा।

डोंबिवली में भी जनता को किया संबोधित
कल्याण के बाद ठाकरे ने डोंबिवली के भागशाला मैदान में सभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने कहा, हम विरोधियों को जमीन में गाड़ने के लिए तैयार हैं। हमारी लड़ाई महाराष्ट्र की अस्मिता, किसान, मजदूर और महिलाओं के अधिकार के लिए है।

महाविकास आघाड़ी की सभाओं में उमड़ी भीड़ ने इस गठबंधन की मजबूत पकड़ का संकेत दिया। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।

Which minister got which department: एक क्लिक पर जानिए महाराष्ट्र में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, महायुति सरकार ने किया विभागों का बंटवारा
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सफल ट्रायल ,ट्रायल के साथ ही शुरू हुआ प्रशिक्षण
Heavy hike in Mumbai rent rates: आमदनी अठन्नी, किराया रूपैया: मुंबई में रहना हुआ बजट से बाहर, सैलरी से ज्यादा किराया, मुंबई में किराया दरों में भारी बढ़ोतरी
शिव आरोग्य सेना गरीबों के लिए साबित हुआ ‘देवदूत’!
शिंदे के ओएसडी को नक्सलियों से मिली जान से मारने की धमकी
TAGGED:kalyan newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221127 WA0002
देश-दुनियाकल्याणठाणेदिल्लीनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

जेल खत्म होनी चाहिए लेकिन और ज्यादा जेल बनाने की हो रही मांग…यह कैसा विकास है? जेल तो खत्म होने चाहिए”: राष्ट्रपति मुर्मू

Deepak dubey
Deepak dubey
November 26, 2022
surrogacy mother:भाड़े की कोख “तस्करो की बढ़ी कमाई 
शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार
Kapil Raj ED officer resignation: दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी की कमान संभालने वाले ईडी अधिकारी कपिल राज ने अचानक दिया इस्तीफा, वजह बनी चर्चा का विषय
Noise Pollution in Thane: ठाणे में बढ़ता ध्वनि संकट: 14 क्षेत्रों में खतरनाक शोर स्तर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?