By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051

कल्याणठाणेमुंबईसिटी

बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051

Deepak dubey
Last updated: May 10, 2024 11:41 am
Deepak dubey
Published: May 10, 2024
Share
de0a8d9e 7b76 11e8 98f1 ed5cda4a01f0
SHARE

मुंबई। 35 लाख की औसत दैनिक सवारियों के साथ बेस्ट मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में अहम भूमिका निभाता है। हालाँकि बेस्ट जिसे लोकल ट्रेनों के बाद मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है वह अपने यात्रियों के लिए उचित बसों की संख्या बनाए रखना में असफल है। बेस्ट की स्थिति बहुत दयनीय चल रही है,बसों की दिन प्रति दिन घटती संख्या चिंता का विषय बना हुआ है। नतीजतन, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

Advertisement

कम होती बसों की संख्या

दिसंबर 2012 में बसों की संख्या 4,657 थी, जो अब घटकर लगभग 3,051रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, संख्या में कटौती के पीछे मूल कारण नई बसों की आपूर्ति में देरी और पुरानी बसों को लाइफ पूरी होने के कारण वाहनों को स्क्रैप करना पड़ रहा है। औसतन हर महीने लगभग 12 पुरानी बसें हटा रही हैं, जबकि नई बसें अभी तक इस कमी को पूरा नहीं कर पाई हैं।

एसी डबल डेकर के लिए स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। ऐसे 900 मॉडलों की खरीद के कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई थी, लेकिन बेस्ट को केवल 50 बसों की आपूर्ति की गई है। इसी तरह, 2,100 सिंगल-डेकर एसी बसों में से केवल 25% बसें बहुत देरी के बाद प्राप्त हुई हैं। बसों की संख्या कम होने से सेवा में कम हो गई है, जिससे बस स्टॉप पर निराशाजनक रूप से लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बेस्ट बढ़ गया है वेट लीज मॉडल

बेस्ट ने बसों की कमी के संकट के प्रभाव को कम करने के लिए, बेस्ट ने तेजी से वेट लीज मॉडल की ओर रुख किया है। इस व्यवस्था के तहत, निजी एजेंसियां वाहन, ड्राइवर प्रदान करती हैं और ईंधन खर्च को कवर करती हैं, जबकि बेस्ट वेट लीज का भुगतान करता है और टिकट बिक्री से राजस्व उत्पन्न करता है। मौजुदा समय में 65 फ़ीसदी बसें वेट लीज पर है। जो यह दर्शाता है की आने वाले समय में बेस्ट का पूरा झुकाव आउटसोर्सिंग का है। बेस्ट के खुद की बसों में सालों से गिरावट आते जा रही है।
हालाँकि वेट लीज कुछ स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन यह बेस्ट के खुद के बसों की कमी का समाधान नहीं है। बेस्ट पूरी तरह से वेट लीज सर्विस पर निर्भर होते नज़र आरही है।अधिकारियों ने 2024 की शुरुआत में 7,000 और 2026 तक 10,000 बसों की संख्या पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। हालाँकि, मौजूदा स्थति से यह लगता है की इन बसों की संख्या इतना होना काफी मुश्किल भरा है।

बसों की घटती संख्या

पिछले कुछ सालों में बेस्ट बसों की संख्या 4657 बसों से घटकर इसकी वर्तमान संख्या 3051 रह गई है, जिससे मुंबई में सार्वजनिक परिवहन के बारे में चिंताएँ बढ़ गई हैं।इसमें

2012 —– 4657

2014 —– 4290

2015 —– 4080

2016 —– 3917

2019 —- 3337

2024 —- 3051 ( बेस्ट की बसें 1096 + वेट लीज 1955)

पिछले कुछ वर्षों में यात्रियों की औसत संख्या

2010-2011—-42.06 लाख

2012-2013—-38.62 लाख

2014-2015—33.47 लाख

2016-2017—–28.34 लाख

2019-2020—25.08 लाख

2022-2023—-31.02 लाख

Nitin Gadkari: राजनीति से अलविदा होंगे गडकरी, दिए बड़े संकेत
BOOSTER DOSE: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध
CRIME: प्रेमी के साथ मिलकर पति के हत्या के बाद की पार्टी, साथ बिताई रात
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर फिर लगा ब्रेक, रुक-रुक कर चल रहा काम, यात्रियों को करना होगा 2027 तक इंतजार
बेलापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन  कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति
TAGGED:Maharashtra newsMumbai busmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
bjp shiv sena bccl
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

नासिक में मिंधे गुट के मंत्रियों द्वारा भाजपा विधायक सीमा का अपमान, भाजपा प्रवक्ता ने कहा भाजपा के कारण है आपका पद

Deepak dubey
Deepak dubey
May 23, 2023
Watch on CM Office: मुख्यमंत्री कार्यालय पर केंद्र की नजर
Urfi Javed: बॉडी एक्सपोज करना पड़ा भारी  ? उर्फी जावेद के खिलाफ होगी कार्रवाई?
Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दिवालिया होने के कगार पर, क्या देश की अर्थव्यवस्था संकट में है?
mumbai University: एक महीने पहले छात्रों को दिए हॉल टिकट!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?