Joindia
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

वर्षा गायकवाड़ को उत्तर मध्य मुंबई से उम्मीदवारी

Advertisement

मुंबई। कांग्रेस की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़(Varsha Gaikwad, Mumbai Congress president)को उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से महाविकास अघाड़ी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि अबतक महायुति को इस लोकसभा क्षेत्र में कोई उम्मीदवार नहीं मिला है।

Advertisement

राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी वेणुगोपाल (National Congress Committee General Secretary K. C. Venugopal) ने कल उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से वर्षा गायकवाड़ की उम्मीदवारी की घोषणा की। महाविकास अघाड़ी के सीट बंटवारे में उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई की सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। उत्तर मध्य मुंबई से कांग्रेस विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री नसीम खान के नाम पर चर्चा हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ के नाम पर मुहर लगा दी। अब उत्तर मुंबई लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का इंतजार है। उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जैसे विलेपार्ले, चांदीवली, कुर्ला, बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम और कलिना है।

उत्तर मध्य मुंबई में पराग अल्वानी?

इस बीच, महायुति ने अभी तक उत्तर मध्य मुंबई से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इस सीट से भाजपा की मौजूदा सांसद पूनम महाजन समेत आशीष शेलार, अमित साटम, पराग अल्वाणी के नामों की चर्चा है। लेकिन संभावना है कि पराग अलवानी को टिकट देने की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

Related posts

शिंदे – फडणवीस सरकार, गुजरात के एजेंट! :नाना पटोले

Deepak dubey

आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने पीड़ित महिला को दी धमकी 

Deepak dubey

सीएआर-टी सेल करेगा कमाल ,हिंदुस्थान में हारेगा ब्लड कैंसर

Deepak dubey

Leave a Comment