By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: कैंसर की राजधानी बनते जा रहा हिंदुस्थान, देश में पकड़ मजबूत करते जा रही बीमारी, दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति, देश में बढे छह प्रकार के कैंसर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » कैंसर की राजधानी बनते जा रहा हिंदुस्थान, देश में पकड़ मजबूत करते जा रही बीमारी, दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति, देश में बढे छह प्रकार के कैंसर

कल्याणमुंबईहेल्थ शिक्षा

कैंसर की राजधानी बनते जा रहा हिंदुस्थान, देश में पकड़ मजबूत करते जा रही बीमारी, दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति, देश में बढे छह प्रकार के कैंसर

Deepak dubey
Last updated: April 9, 2024 12:37 pm
Deepak dubey
Published: April 9, 2024
Share
11 08 2023 cancer symptoms 11 8 2023
SHARE

मुंबई। हिंदुस्थान जानलेवा बीमारी कैंसर की राजधानी बनते जा रही है। बीते कुछ सालों के भीतर देश में बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में कैंसर मजबूत पकड बनाते जा रही है। जानकारों का कहना है कि हिंदुस्थान में पुरुषों में फेफडे, मुख, प्रोस्टेट और महिलाओं में स्तन, गर्भाशय और अंडाशय के कैंसर तेजी से बढ़े हैं। इससे वैज्ञानिकों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो दो दशक में कैंसर से स्थिति और बिगड़ सकती है।

Advertisement

अपोलो अस्पताल(Apollo Hospitals)द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्थान में कैंसर रोगियों की संख्या वैश्विक स्तर पर कैंसर रोगियों की संख्या की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रही है। देश में कैंसर की औसत आयु कम हो गई है। हिंदुस्थान में स्तन कैंसर की औसत आयु 52 वर्ष है, जबकि अमेरिका और यूरोप में यह 63 वर्ष है। हिंदुस्थान में फेफड़ों के कैंसर की औसत आयु 59 वर्ष है, जबकि पश्चिमी देशों में यह 70 वर्ष है। हिंदुस्थान में कोलन कैंसर की औसत आयु 50 वर्ष है। दूसरी तरफ जहां कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्क्रीनिंग करने की दरें बहुत कम हैं। हिंदुस्थान में स्तन कैंसर की जांच दर 1.9 फीसदी है, जबकि अमेरिका में 82 फीसदी, यूके में 70 फीसदी और चीन में 23 फीसदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुस्थान में सर्वाइकल कैंसर की जांच दर 0.9 प्रतिशत और अमेरिका में 73 प्रतिशत, यूके में 70 प्रतिशत, चीन में 43 प्रतिशत है।

हिंदुस्थानियों में बढ़ रहा मोटापा

रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि हिंदुस्थानियों में मोटापा बढ़ रहा है। अपोलो में जांच किए गए चार में से तीन लोग मोटापे से ग्रस्त पाए गए। साल 2016 में मोटापे की व्यापकता नौ प्रतिशत थी, जबकि साल 2023 में यह 20 फीसदी तक पहुंच गया है। देश में हर तीन में से दो लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की तरफ बढ़ रहे हैं। साल 2016 में हाइपरटेंशन के रोगियों का अनुपात नौ प्रतिशत था, जो साल 2023 में बढ़कर 13 प्रतिशत हो गया। देश में तीन में से एक व्यक्ति को प्रीडायबिटीज और दस में से एक को अनियंत्रित मधुमेह है। साथ ही दस में से एक व्यक्ति अवसादग्रस्त है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अवसाद का प्रसार 18 से 30 वर्ष के आयु वर्ग और 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों में सबसे अधिक है।

2050 तक दुनिया में हर साल मिलेंगे 3.5 करोड़ रोगी

दुनिया में हर साल लाखों लोगों में कैंसर के नए मामलों का निदान और मौतें हो जाती हैं। अध्ययनों में साल 2050 तक आंकड़ों के और तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। कैंसर डेटा के मुताबिक साल 2022 में दुनियाभर में अनुमानित दो करोड़ कैंसर के नए मामलों का निदान किया गया और 97 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2050 तक कैंसर के रोगियों संख्या 3.5 करोड़ प्रतिवर्ष तक पहुंच सकती है। पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि हिंदुस्थान में भी इस गंभीर और जानलेवा रोग के केस साल दर साल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

इंस्टा’ पर दोस्ती कर बैंक अधिकारी को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर लाखो की ठगी
हरे मटर की कीमतों में उछाल,खुदरा में 220 रुपये प्रति किलो के पार
गुरुवार से फिर शुरू होगी प्याज की निलामी
हिन्दू जनजागृति समिति ने उजागर किया ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ का धार्मिक पक्षपात !
Ajit Pawar controversy: दादा की दबंगई का खुलासा!, अवैध उत्खनन रोकने पहुंची महिला अधिकारी को धमकी, वायरल कॉल से बढ़ा बवाल
TAGGED:Apollo HospitalsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Ajit Pawar Death news scaled
देश-दुनियाराजनीति

Maharashtra Mourns the Loss of Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, एक युग का अंत, एक यादगार जीवन

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
January 28, 2026
जेजे अस्पताल ठाणे से पहुंचे घयाल को वापस लौटाया चिकित्सकों ने 15 दिनों तक सर्जरी बंद होने का दिया हवाला
Manhole protection: कबाड़ी वालों हो जाओ सावधान,मैनहोल का ढक्कन खरीदा तो दर्ज होगा फौजदारी मामला
BMC headquarters No Rent Nor any Electricity Usage Recovered: कोई किराया नहीं, कोई बिजली बिल नहीं वसूला गया!, मनपा मुख्यालय में राजनीतिक दल पर प्रशासन मेहरबान रहा
बदलापुर आंदोलनकारियों के मामले कब वापस होंगे: आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार से सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?