Joindia
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

BJP criticized Congress: कांग्रेस के पास अक्ल का अभाव, उसकी गारंटी चायना माल जैसे, भाजपा मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने की आलोचना

keshav upadhyay 97180958 1

       देश में सालों तक राज करने वाली कांग्रेस

Advertisement
ने गरीबी हटाव जैसे कई वादे किये। लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने गुरुवार को आलोचना करते हुए कहा कि “कांग्रेस द्वारा दी गई ५ वस्तुओं की गारंटी चायना वस्तु की तरह है” वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख नवनाथ बन, प्रवक्ता ओम प्रकाश चौहान और अन्य उपस्थित थे।

उपाध्ये ने कहा कि नकल करने के लिए अक्ल की आवश्यकता होती है और कांग्रेस के पास उस अक्ल का अभाव है, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की नकल करके यह बात देश को दिखा दी है। केवल एक परिवार के विकास की गारंटी देने वाली कांग्रेस की नई गारंटी से देश की जनता मूर्ख नहीं बनेगी। इसके विपरीत देश के विकास की कमान संभाल रहे मोदी सरकार की झोली में प्रचंड बहुमत देकर सत्ता दान करेंगे।

पिछले १० वर्षों में हर चुनाव में मतदाताओं द्वारा नकारे जाने के बाद भी एक बार फिर कांग्रेस नेता मोहब्बत की दुकान की धोखाधड़ी का मुखौटा पहनकर जनता से वोट की याचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की गारंटी दी और उसे पूरा भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भरोसा दिलाया है कि देश में गरीब, युवा, महिला और किसान ये चार जातियां हैं और भाजपा इनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबी उन्मूलन का नारा बुलंद करने वाले और पार्टी पर आधिपत्य रखने वाले गांधी परिवार के कुछ कांग्रेसी नेताओं को तो गरीबी से मुक्ति मिल गई, लेकिन देश और भी गरीब होते गया। किसान कर्जदार हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासकों ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर बैंकों का खजाना भरने का कारनामा तो किया, लेकिन किसानों पर कर्ज का बोझ डाल दिया।

उपाध्ये ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ गारंटी की घोषणा नहीं करते, बल्कि उनके द्वारा दी गयी हर गारंटी को पूरा करने का अनुभव देश ने पिछले दस वर्षों में किया है। मोदी सरकार के प्रयासों से देश के २५ करोड़ लोगों के माथे पर से गरीबी की रेखा हमेशा के लिए मिट गई है और दुनिया ने इस पर गौर किया है। देश ने मोदी सरकार द्वारा घोषित हर संकल्प को पूरा होते हुए देखा है। धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, औद्योगिक विकास, रोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण, हर क्षेत्र में मोदी की गारंटी सच्ची है, यह समझ में आने के बाद अब कांग्रेस उनकी गारंटी की नकल कर न्याय और विकास की कागजी घोषणाएं कर देश की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।

हालाँकि जनता कांग्रेस की हर घोषणा के खोखलेपन को जानती है, लेकिन मोदी की नकल करते-करते कांग्रेस ने अपना सामान्य ज्ञान इस हद तक गिरवी रख दिया है कि जब मोदी मंदिरों में जाते हैं, तो कांग्रेस के नेता मंदिरों की सीढ़ियाँ रगड़ते हैं, जब मोदी गंगा में स्नान करते हैं, तो इनके नेता डुबकी लगाते हैं, जब मोदी प्रचार यात्रा पर निकलते हैं तो उनके नेता देश के पदभ्रमण पर निकलते हैं। ऐसी नकल करने की निराशावादी प्रयत्नो में कांग्रेस ने अब पांच न्याय और पच्चीस गारंटी दी है।
उपाध्ये ने कांग्रेस की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि जनता ऐसी कांग्रेसी पांच-पच्चीस ठगी से पहले भी गुजर चुकी है, इसलिए अब नकल से भी काम नहीं चलेगा।

 

Related posts

JNU में लगे ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ के नारे, फिर सीधे सुनाई ‘ब्राह्मण गाथा’…

Deepak dubey

Uddhav Thackeray attack on Mahayuti: उद्धव ठाकरे का ‘महायुति’ पर तीखा वार : “हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर मुंबई मनपा को लूटा गया!” शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार पर उद्धव का बड़ा हमला, बोले – जांच होगी और क्लीन चिट भी मिल जाएगी!

Deepak dubey

Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता

Deepak dubey

Leave a Comment