By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: धारावी पर पहली बार बोले गौतम अडानी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » धारावी पर पहली बार बोले गौतम अडानी

कल्याणमुंबईराजनीतिसिटी

धारावी पर पहली बार बोले गौतम अडानी

Deepak dubey
Last updated: March 19, 2024 10:03 am
Deepak dubey
Published: March 19, 2024
Share
adani shares congress attacks modi govt 1693467134953 1710409200840
SHARE

मुंबई। धारावी पर बोले गौतम अदाणी(Gautam Adani)‘मुंबई मेरा दूसरा घर’धारावी जिसे मुंबई का ‘दिल’ और ‘छोटा इंडिया’ भी कहा जाता है. ये बस्ती मुंबई की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच बसी हुई है। 1882 में अंग्रेजों ने धारावी को बसाया था। इसे बसाने का मकसद ये था कि मजदूरों को किफायती ठिकाना दिया जा सके। धीरे-धीरे यहां लोग बसने लगे और और झुग्गी-बस्तियां बन गईं।

Advertisement

एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बस्ती है जहां 2.5 वर्ग किलोमीटर में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. धारावी में 58 हजार परिवार और करीब 12 हजार कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हैं। 1999 में जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन की सरकार थी, तब पहली बार धारावी को रिडेवलप करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद 2003-04 में महाराष्ट्र सरकार धारावी का रिडेवलपमेंट प्लान लेकर आई।

गौतम अदाणी के लिए धारावी सिर्फ बिजनेस मॉडल नहीं है वो उस दौर के गवाह भी रहे हैं जब इस मलीन झुग्गी-बस्ती में लोग बे-हिसाब परेशानियों के साथ अपने जीवन के सपनों को बुनने में लगे रहते थे। वो कहते है, ‘मुंबई मेरा दूसरा घर है। मैं यह नहीं मानता कि मैं यहां बाहरी हूं। मुंबई में कोई बाहरी नहीं होता क्योंकि मुंबई सभी का खुले दिल से स्वागत करती है। मुंबई के बारे में बात करते हुए, मुझे गर्व और सौभाग्य का अनुभव होता है कि मुझे धारावी के पुनर्विकास का नेतृत्व करने का मौका मिला है। हमारे ग्रुप द्वारा किए जा रहे सभी कामों में से धारावी मेरे दिल के सबसे करीब है। मेरे लिए, धारावी पैसा कमाने का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि वापस देने और इस धरती पर अब तक देखे गए सबसे बड़े मानव केंद्रित बदलाव का हिस्सा बनने का एक अवसर है। मैं लाखों लोगों के जीवन को बदलने और सम्मान, सुरक्षा व सबको साथ लेकर चलने वाली नई धारावी के निर्माण को अपनी जिम्मेदारी मानता हूं।‘

बता दें, 70 के दशक के आखिर में जब देश के तमाम युवाओं की तरह गौतम अदाणी भी जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना लिए मुंबई में कदम रखा था और उनका सपना हीरों के कारोबार में कुछ बड़ा कर दिखाने का था। उन्हीं सपनों को पूरा करने की आपाधापी में उनका वास्ता धारावी से भी पड़ा। उस दौर में वहां सिर्फ इंसानों की भीड़ विपरित परिस्थितियों में अपने सपनों को जिंदा रखने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी। उस समय भी धारावी एक ऐसा जन समुद्र था, जिसमें देशभर की विविध मान्यताएं, संस्कृतियां और भाषाएं मिलती जाती थीं और फिर एकसार भी हो जाती थीं।
दरअसल, धारावी का गौतम अदाणी के जीवन में जमीनी सच्चाई को जानने का बड़ा योगदान रहा है। इंसान का जीवन किन विषमताओं, परेशानियों, कठिनाइयों से गुजरता हुआ अपने वजूद को बचाने और संवारने के लिए किस हद तक संघर्ष कर सकता है, यह धारावी की गलियों से गुजरकर उन्होनें काफी सहजता से जाना है। गौतम अदाणी कहते है कि,’ हीरे के कारोबार में मुंबई में चार साल तक काम किया। मुंबई एक अनोखी जगह है, यह एक ऐसा शहर है, जहां हर दिल की धड़कन गूंजती है। बड़ा सोचो-बड़ा सपना देखो और वास्तव में मुंबई क्या है, मुझे सिखाया।’
धारावी से क्या है अदाणी का वादा?
अदाणी ग्रुप को धारावी रीडेवलपमेंट का ठेका मिला है, ग्रुप का वादा है कि वह यहां बसने वाले लोगों को ना सिर्फ बेहतर रहने की जगह देगा, बल्कि यहां की छोटी और लघु इकाइयों का संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का भी काम करेगा। मुंबई के धारावी को अदाणी ग्रुप एक ‘मॉर्डन सिटी सेंटर’ में बदलने का इरादा रखता है।
यहां के लोगों के पुनर्वास में कई बातें शामिल हो सकती हैं, जैसे कि अपस्किलिंग के लिए ट्रेनिंग सेंटर, प्रोडक्ट और सर्विस बेस्ड कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनना, रिसर्च सेंटर, डेटा सेंटर, एमएसएमई हेल्प डेस्क इत्यादि को डेवलप किया जाना. ताकि यहां के उद्योग को बचाया जा सके और उनके लिए एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस भी तैयार किया जा सके।
वहीं रहने के लिए गैस, पानी, बिजली, साफ-सफाई, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, मनोरंजन की सुविधाओं समेत खुला एरिया और एक वर्ल्ड क्लास स्कूल और हॉस्पिटल भी इस एरिया में डेवलप किया जा सकता है. हो सकता है कि ये आपको असंभव लग रहा हो क्योंकि ये काम करीब 7 लाख लोगों के लिए किया जाना है, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स संभालने में अडानी ग्रुप को महारत हासिल है. इसे उन्होंने कई मौकों पर साबित भी किया है।

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार
Rising pollution in Mumbai: मुंबई में विषैली हवाओं से हो रही है यह गंभीर बीमारी! इलाज में लाखों हो रहा है खर्च
Nitin Gadkari caste politics statement: नेता जातिवादी, जनता नहीं : नितिन गडकरी का बड़ा बयान
Navi Mumbai land scam: नवी मुंबई में महायुति सरकार का बड़ा कबूलनामा — ₹1,400 करोड़ की जमीन घोटाले से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल!
Health Minister Tanaji Sawant got a shock : अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के टेंडर रद्द, पाई गई थीं अनियमितताएं, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को लगा झटका
TAGGED:Dharavigautam adaniMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
School children make their way through water logge 1755561893697 1755561901497
नवीमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Ghansoli Mother Teresa School controversy: घणसोली में स्कूल पर कार्रवाई की मांग, बारिश अवकाश आदेश के बावजूद खुला रहा परिसर

Deepak dubey
Deepak dubey
August 19, 2025
शाहरुख खान का फैन था माफिया डॉन, ‘मन्नत’ पर चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’
युवासेना ने सीएम शिंदे की दशहरा रैली पर हमला मैदान में बिखरी मिलीं शराब की बोलतें कूड़ा-करकट का लगा देर
BMC budget: मुंबई मनपा का ₹52619.07 करोड़ का बजट पेश ,विकास परियोजनाओं पर जोर
लोकसभा चुनाव पर पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, चुनाव के मद्देनजर गृह विभाग का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?