By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Turbhe to kharghar tunnel: तुर्भे- तलोजा एमआईडीसी की दूरी होगी कम, 6 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू, 10 मिनट में पहुंचना होगा आसान 
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Turbhe to kharghar tunnel: तुर्भे- तलोजा एमआईडीसी की दूरी होगी कम, 6 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू, 10 मिनट में पहुंचना होगा आसान 

कल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

Turbhe to kharghar tunnel: तुर्भे- तलोजा एमआईडीसी की दूरी होगी कम, 6 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू, 10 मिनट में पहुंचना होगा आसान 

Deepak dubey
Last updated: February 15, 2024 11:03 am
Deepak dubey
Published: February 15, 2024
Share
SHARE

नवी मुंबई। तुर्भे – खारघर(Turbhe – Kharghar)तक बन रहे सुरंग मार्ग से तलोजा एमआईडीसी(Taloja MIDC)जोड़ा जाने वाला है। 13 किमी खारघर तक 13 किमी की दूरी 6 किमी लंबी इस सुरंग से तलोजा तक पहुंचना आसान होगा। इसके लिए निर्माण करने के लिए सिडको 2050 करोड़ रुपए खर्च करने वाले है इसके लिए टेंडर देकर काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भूमिगत मार्ग के निर्माण से खारघर व तुर्भे के बीच की दूरी कम हो जाएगी। भूमिगत मार्ग बनने पर 13 किमी की यह दूरी 7 किमी कम हो जाएगी।इससे समय और पैसे की बचत होगी।

Advertisement
बता दे ‘तुर्भे – खारघर’ मार्ग की कुल लंबाई 5.49 किमी है, जिसमें खारघर कॉलोनी और तुर्भे औद्योगिक कॉलोनी के बीच 1.76 किमी का सबवे बनाया जाएगा। केटीएलआर तुर्भे, नेरुल, जुईनगर, वाशी से केवल 10 मिनट में खारघर पहुंचना संभव बना देगा। पता हो कि पिछले साल सितंबर में सिडको निदेशक मंडल की बैठक में इस मार्ग के लिए ऋत्विक प्रोजेक्ट्स और एवरस्कॉन (जेवी) का चयन किया गया था। यह मार्ग सायन -पनवेल मार्ग से जुईनगर रेलवे स्टेशन के सामने से शुरू होगा और खारघर गुरुद्वारा और सेंट्रल पार्क जंक्शन के साथ-साथ खारघर कॉर्पोरेट पार्क से जुड़ेगा। इस सड़क को बनाने में ठेकेदार कंपनी को चार साल लगेंगे. केटीएलआर सायन -पनवेल मार्ग पर यातायात की भीड़ को कम करेगा। साथ ही इस सड़क के कारण खारघर उपनगर के वाहन चालकों को कॉलोनी में प्रवेश के लिए तीसरा प्रवेश द्वार मिलेगा. उल्लेखनीय है कि खारघर कॉलोनी में उत्सव चौक से सेंट्रल पार्क चौक तक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और शाम 7 बजे से 8 बजे तक ट्रैफिक जाम रहता है बीकेसी की तर्ज पर यह पार्क खारघर स्थित सेंट्रल पार्क के बगल में  120 हेक्टर में बनाने की नियोजन सिडको द्वारा किया गया है।जिसमें आंतरराष्ट्रीय दर्जें के इस कॉर्पोरेट पार्क में राष्ट्रीय व आंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट जगत की कंपनियों को कार्यालय खोलने के लिए सिडको द्वारा आमंत्रित किया जाएगा। जिसे 6 किमी लंबे भूमिगत मार्ग से जोड़ने का नियोजन वर्षों पहले किया गया था, जिसके निर्माण के बारे में अब अमल करना शुरू हुआ है।तुर्भे- खारघर के बीच भूमिगत मार्ग बनाने की योजना के बारे में ऐरोली के विधायक गणेश नाईक द्वारा वर्षों से प्रयास किया जा रहा था, जिसे लेकर उन्होंने राज्य सरकार को इसके फायदे भी गिनाए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। राज्य के बजट अधिवेशन के दौरान नाईक ने एक बार फिर इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया।जिसे सकारात्मक रुप से लेते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त भूमिगत मार्ग के निर्माण के बारे में सिडको को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।जिस पर अमल करते हुए सिडको द्वारा सलाहकार नियुक्त करने के बाद अब टेंडर देकर काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भूमिगत मार्ग के निर्माण से नवी मुंबई मनपा क्षेत्र व खारघर में रहने वाले नागरिकों को आवागमन करने में आसानी होगी।इसके साथ ही तलोजा एमआईडीसी पहुंचना आसान होगा।
उपलब्ध होगा नया मार्ग
ठाणे बेलापुर रोड पर स्थित तुर्भे के एक तरफ टीटीसी एमआईडीसी तो दूसरे तरफ एशिया की सबसे बड़ी मंडी एपीएमसी है ऐसे में यहां नागरिको का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में तुर्भे में खारघर जाने के लिए 13 किमी का सफर कर जाना पड़ता है।  तुर्भे और खारघर के बीच उक्त भूमिगत मार्ग के निर्माण से नागरिकों को खारघर तक आवागमन करने के लिए एक नया मार्ग उपलब्ध होगा।यह दूरी 13 किमी से 7 किमी पर आ जाएग। इस मार्ग से मुंबई,ठाणे व नवी मुंबई के नागरिक सीधे खारघर आवागमन कर सकेंगे। इसके साथ ही यह नया मार्ग तलोजा एमआईडीसी के कंपनी मालिकों व कर्मचारियों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा।इसलिए इस मार्ग के निर्माण के बारे में राज्य सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है, उसका स्वागत तलोजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  ने किया है।खारघर- तुर्भे भूमिगत मार्ग नवी मुंबई की आर्थिक उन्नति के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मार्ग है। खारघर में आंतरराष्ट्रीय दर्जे के गोल्फ कोर्स, सेंटर पार्क और इंटरनॅशनल कॉर्पोरेट पार्क जैसे  महत्वपूर्ण ठिकानों पर इस नए मार्ग से लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी।भविष्य में नवी मुंबई में केंद्र सरकार का डाटा सेंटर बनने वाला है, जिसके लिए तुर्भे- खारघर भूमिगत व महापे-विक्रोली मार्ग वरदान साबित होगा।ऐसे में इस मार्ग का निर्माण जल्द से पूरा होने वाला है ।इसके लिए सिडको के तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।
‘Operation Kaveri’ amid smoldering Sudan: चार दिन तक भूखे प्यासे रहे, अब वतन लौटकर लग रहा है कि दूसरी जिंदगी मिली, जलगांव के मोहम्मद कैफ की जुबानी, सुलगते सूडान के बीच ‘ऑपरेशन कावेरी’ 
Inflation hit hard on makeup: श्रृंगार पर पड़ी महंगाई की भारी मार, साल भर में 15 से 25 फीसद तक बढ़ गए भाव, महिलाएं कर रही छोटे पैक से समझौता
Dr. Padmakar nandekar: यूनिवर्सल फाउंडेशन ने मरीना बीच पर किया वृक्षारोपण
मौसी के मार के बाद नाबालिग ने खाई चूहे मारने वाली दवा, बीकेसी पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई में बढ़ने लगे कुएं और बोरवेल,एक वर्ष में 815 नए कुएं और बोरवेल बने
TAGGED:kharghar newsMaharashtra newsmumbai newsturbhe news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220822 WA0005
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

गणपति मूर्ति आगमन के दौरान एक व्यक्ति ने किया हंगामा ,लोगों ने किया विरोध, गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
August 22, 2022
मानवता शर्मसार करने वाली घटना : मुंबई में लुटेरों द्वारा वृद्ध दम्पति को बांधकर लूट , महिला की मौत
Mumbai Crime: धारावी में पत्नी के सामने ही पति का रेता गला, दो आरोपियों की तलाश
‘तुम मेरे नहीं हो लेकिन किसी के भी नहीं हो’, प्रेमिका ने प्रेमी के पत्नी की गला चीरकर उतारा मौत के घाट
Sharad Pawar targeted BJP: भाजपा द्वारा सत्ता का इस्तेमाल जाति-धर्म में दरार पैदा करने के लिए, शरद पवार ने दागी तोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?