By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: आपसी सौहार्द की कायम की मिसाल, डायलिसिस सेंटर में मिले रफीक और राहुल, मां और पत्नी ने किडनी देकर बचाई दोनों की जान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » आपसी सौहार्द की कायम की मिसाल, डायलिसिस सेंटर में मिले रफीक और राहुल, मां और पत्नी ने किडनी देकर बचाई दोनों की जान

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

आपसी सौहार्द की कायम की मिसाल, डायलिसिस सेंटर में मिले रफीक और राहुल, मां और पत्नी ने किडनी देकर बचाई दोनों की जान

Deepak dubey
Last updated: January 13, 2024 12:40 pm
Deepak dubey
Published: January 13, 2024
Share
kidney c
SHARE

मुंबई। मुंबई के एक अस्पताल में पिछले साल दिसंबर महीने में किडनी के दो मरीजों का ट्रांसप्लांट होना था। दोनों मरीज रफीक और राहुल डायलिसिस सेंटर में मिले थे। फिलहाल उन्हें किडनी डोनर नहीं मिल रहे थे। ऐसे में धर्म की दीवार तोड़ते हुए दो परिवारों ने एक दूसरे को किडनी दान करने का फैसला किया और आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की। एक की मां ने तो दूसरे की पत्नी ने किडनी देकर दोनों की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक कल्याण में एक सिविल ठेकेदार के साथ काम करनेवाले रफीक शाह की दो साल पहले किडनी फेल हो गई थी। इसका पता चलने पर उनकी पत्नी खुशनुमा डोनर बनना चाहती थीं और रफीक को अपनी किडनी दान करना चाहती थीं। लेकिन उनका ब्लड ग्रुप अलग था। एक तरफ जहां रफीक का ब्लड ग्रुप बी पॉजीटिव था तो वहीं उनकी पत्नी का ए पॉजिटिव था। दूसरे मरीज का नाम राहुल यादव है, जो घाटकोपर के आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। राहुल यादव की मां भी अपनी किडनी डोनेट करना चाहती थीं। लेकिन उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था और राहुल यादव का ए पॉजिटिव था। राहुल यादव को पहली बार किडनी की समस्या तब हुई जब वह सात साल का था। राहुल यादव के पिता घाटकोपर के एक ऑटो ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा कि किडनी की समस्या के कारण उनके बेटे का पेट फूल जाता था। तीन साल पहले तक उसका इलाज चल रहा था। लेकिन फिर उन्हें डायलिसिस शुरू करनी पड़ी।

किडनी डोनेट पर राजी हुए दोनों परिवार

केईएम के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. तुकाराम जमाले ने कहा कि दोनों मरीजों का ट्रांसप्लांट करने के लिए उनके परिवारों के बीच सहमति होनी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि हमने दोनों परिवार से बात करके उन्हें किडनी डोनेट करने के लिए राजी किया। हिंदू और मुस्लिम के बीच देश का पहला स्वैप ट्रांसप्लांट साल 2006 में मुंबई में किया गया था। उसके बाद से जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में भी ऐसे मामले देखने को मिले जहां दोनों धर्मों के लोगों ने एक दूसरे की मदद की।

सुचारू नहीं है रफीक रिकवरी

रफीक शाह की बेटी ने कहा कि उनके पिता दो साल पहले बीमार हो गए थे। उन्होंने खुशी जताई कि उनका ट्रांसप्लांट हो गया। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि वजन संबंधी समस्याओं के कारण रफीक की रिकवरी सुचारू नहीं है। उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रहना होगा। दूसरे मरीज राहुल यादव को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Corpse ice used in lassi: कोल्हापुर में लस्सी में शवों की बर्फ के इस्तेमाल का खुलासा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Prediction of Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: परमपूज्य सद्गुरु श्री दयाल जी की भविष्यवाणियां हो रही हैं साकार
CRIME: तुनिषा आत्महत्या मामले में केस डायरी दाखिल
नवी मुंबई पुलिस मे  20 पीआई ओर 17 एपीआई के तबादले
BDD MOVE REDEVELOPMENT: बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना को मिली गति, चालक 2026 तक एक विशाल घर का सपना देखते हैं पूरा होगा
TAGGED:Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
joindia
खेलरोचक

Order condoms, biryani and jalebi on Swiggy in IPL:आईपीएल में स्विग्गी पर मंगाए कंडोम, बिर्याणी और जलेबी  

Deepak dubey
Deepak dubey
May 31, 2023
Bhojpuri actress : Salman khan की फेवरेट को पहले पति ने सताया फिर दूसरे प्रेमी ने दिया धोखा…अब 40 की उम्र में प्यार की तलाश में rashmi desai
Uddhav thackarey interview: उद्धव ठाकरे गरजे! मोदी एक नम्बर के झोठेबाज!! याद रखो मोदी, गुजरात मे औरंगजेब भी जन्मा था, लेकिन मराठाओं के सामने एक न चली…
Paytm app: पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा: विजय शेखर शर्मा
CRIME: दामाद की दरिंदगी का खुलासा, पहले पत्नी और फिर सास की हत्या कर शव को लगाए ठिकाने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?