Joindia
आध्यात्मकल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

‘Maharashtra Jan Gaurav Puraskar-2024’: राजभवन महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार-2024 का भव्य आयोजन

IMG 20240106 WA0019

मुंबई। श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी(Revered Devendra Brahmachari Ji)को सर्व समाज में सद्भाव और शांति के कार्यों के लिए सपना सुबोध सावजी ट्रस्ट’ के तत्वाधान में मुंबई के राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस के उपस्थिति मे ‘महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार -2024’ से( ‘Maharashtra Jan Gaurav Puraskar-2024’)सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में ब्रह्मचारी ने कहा कि पुरस्कार मिलने का अर्थ दूसरों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए और अधिक जिम्मेदारी लेना है। देवेंद्र ब्रह्मचारी की भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि यह देश और विश्व आप जैसे व्यक्ति की उपस्थिति से धन्य है, जो निरन्तर आध्यात्मिक जागरूकता व सर्व- समाज के उत्थान के लिए अनवरत कार्य करते चले आ रहे हैं।‘सपना सुबोध सावजी ट्रस्ट’ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुबोध साहो और डॉ राहुल साहो द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस ,जैन साधक श्रद्धेय देवेन्द्र ब्रह्मचारी , भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, फ़िल्म अभिनेता सचिन पिलगांवकर सहित अनेक गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित रही।

Advertisement

Related posts

Film Review: ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरी’ बनी निराशा की कहानी

Deepak dubey

Saugat-e-Modi scheme: ईद पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट से सियासी घमासान प्रकाश आंबेडकर बोले – वोट की खातिर मुसलमानों को लुभाने की चाल

Deepak dubey

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ा और 8 गंभीर रूप से घायल

cradmin

Leave a Comment