By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

कल्याणक्राइमदेश-दुनियामुंबई

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Deepak dubey
Last updated: December 5, 2023 11:48 am
Deepak dubey
Published: December 5, 2023
Share
IMG 20231205 WA0008
SHARE

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जयपुर में श्याम नगर जनपथ स्थित उनके घर पर की गई है। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

Advertisement

जानकारी मिली है कि कुल तीन हमलावर स्कूटी पर बैठकर वहां आए थे। उन्होंने कहा था कि उनको गोगामेड़ी से मिलना है। फिर वे कमरे में गए और करीब 10 मिनट बैठकर वहां बात की। इसके बाद ये गोलीकांड हुआ। गोलियां चलने के बाद गोगामेड़ी के गार्ड ने भी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन शेखावत बताया गया है।

हत्याकांड से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पहले सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर सोफे पर बैठे हैं. उनके सामने तीन लोग बैठे थे। वहीं एक शख्स खड़ा था। बातचीत के दौरान ही अचानक से सामने बैठे दोनों लोगों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

हत्याकांड से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो उस घर के बाहर लगे कैमरे का है जहां हत्या हुई। इसमें दिख रहा है कि अंदर हुए गोलीकांड के बाद बाहर खड़े गार्ड सतर्क हो जाते हैं। लेकिन फिर गोली से बचने के लिए वे साइड हो जाते हैं. इस दौरान तीनों हत्यारे भागने लगते है। इस दौरान एक को गार्ड की गोली लगती है, जिससे वह वहीं गिर जाता है। वहीं बाकी दो भाग जाते हैं।

गोली चला रहे दोनों लोगों ने गोगामेड़ी के साथ-साथ वहां मौजूद बाकी दो लोगों पर भी गोलियां चलाई थीं। लेकिन वीडियो देखकर साफ है कि उनका टारगेट मुख्य रूप से गोगामेड़ी ही थे। कुल एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चली जिसमें ज्यादातर से गोगामेड़ी को निशाना बनाया गया।

गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। ये गैंग लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। रोहित गोदारा ने दुबई नंबर से कुछ महीने पहले गोगामेड़ी को धमकी भी दी थी। रोहित गोदारा कुखायत गैंगस्टर है जो फिलहाल भारत से फरार है। NIA उसकी जांच में लगी है।

Stray dogs will be counted: आवारा कुत्तों की होगी गिनती
Freed from cancer tumor: डॉक्टरों की युक्ति से कैंसर के ट्यूमर से मिली मुक्ति, सीटी स्कैन और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया से किया इलाज
Municipal Corporation Engineering Tender: अब मनपा में विज्ञापन कंपनियों को भी मिलेगा इंजीनियरिंग का काम
Traffic Constable Assault: ट्रैफिक कांस्टेबल से सड़क पर मारपीट: टेम्पो चालक गिरफ्तार, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
BMC : मनपा अस्पतालों की हालत खराब, कहीं आईसीयू तो कहीं आपदा सेंटर बंद, मरीजों की सुध लेगा कौन?
TAGGED:jaypur newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Ambedkarite Maha Morcha
मुंबईराजनीति

Ambedkarite Maha Morcha: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान पर मुंबई में उबाल, CST पर गरजा अंबेडकरवादी महामोर्चा

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
January 4, 2026
वसई विरार शहर के समुद्री किनारे आने वाले सैलानियों को भी यह कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं
Shivsena vs BJP : नकली हिंदुत्व वालों हम गदाधारी हैं, टकराओगे तो देखोगे ये रूप- उद्धव ठाकरे
Mumbai Central Train Block: मुंबई सेंट्रल की जगह अब दादर तक ही पहुंचेंगी ट्रेनें
मुंबई में बढ़ने लगे कुएं और बोरवेल,एक वर्ष में 815 नए कुएं और बोरवेल बने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?