By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे

Deepak dubey
Last updated: October 19, 2023 9:03 am
Deepak dubey
Published: October 19, 2023
Share
87343087
SHARE

मुंबई। ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी आपातकालीन स्थिति है, जिसमें दिमाग में खून की आपूर्ति बाधित होती है। इससे दिमाग के सेल्स को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे मरीजों की मौत भी हो सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार 75 प्रतिशत से अधिक स्ट्रोक इसचेमिक होते हैं, जिसमें रक्त का थक्का बनने के कारण दिमाग तक खून की आपूर्ति कम हो जाती है। हालांकि हालिया अध्ययन में एक राहत भरी जानकारी सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कि स्ट्रोक के खतरे को इंसान की आंखे बता देंगी। आंखों में रेटिना के हिस्से के टिशू में आने वाले बदलावों से स्ट्रोक के खतरे को समझने में मदद मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि व्यक्ति की वास्तविक उम्र और रेटिना की उम्र के अंतर को रेटिना एज गैप कहते हैं। यह अंतर उस हिस्से विशेष की ब्लड वेसेल्स और टिशू की सेहत को बयां करता है। असमय रेटिना का बूढ़ा होना स्ट्रोक की आशंका को बढ़ा देता है। यह अध्ययन बीएमसी मेडिसिन जर्नल में छपा है। इसमें बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी समेत कई दूसरे केंद्रों के शोधकर्ताओं ने करीब 50 हजार लोगों के रेटिना के चित्रों के अलावा लोगों में धूम्रपान और शराब आदि की प्रवृत्ति का अध्ययन किया। छह सालों तक चले इस अध्ययन में करीब 300 पुरुष और महिलाओं को स्ट्रोक आया। शोधकर्ताओं के अनुसार रेटिना की उम्र वास्तविक उम्र से एक साल भी अधिक होना पांच प्रतिशत स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है। इसके अलावा इससे अधिक अंतर होने पर खतरा 2.3 प्रतिशत और बढ़ जाता है।

ये हैं स्ट्रोक के लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण अचानक दिखाई देते हैं। इसमें चेहरे, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नता, बोलने या समझने में अचानक कठिनाई, दृष्टि में अचानक कमी या अंधापन, सिरदर्द, चक्कर आना और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देते ही तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। उपचार जल्दी शुरू करने से स्ट्रोक की क्षति को कम करने में मदद मिल सकती है।

ILLEGAL HOOKAH PARLOR: एपीएमसी पुलिस अवैध व्यवसायिकों को दे रही बढ़ावा ?, पब में भोर तक चलता है हुक्का पार्लर
Mumbai local train block updates : दो बड़े काम और रेलवे ने लिए 5 दिन का बड़ा मेगा ब्लॉक, लगभग 30 घंटों में दो पुलों का काम होगा पूरा
टीबी नियंत्रण में नवी मुंबई मनपा राज्य में सर्वश्रेष्ठ  
Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में
CRIME: बहु के भाई की थी वृद्ध दंपति के जेवरात पर नजर , चार महीने से कर रहे थे रेकी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220818 WA0018
इवेंटकल्याणक्राइमखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की

Deepak dubey
Deepak dubey
August 18, 2022
महिला आयोग की हेल्पलेस हेल्पलाइन !
Inflation hit hard on makeup: श्रृंगार पर पड़ी महंगाई की भारी मार, साल भर में 15 से 25 फीसद तक बढ़ गए भाव, महिलाएं कर रही छोटे पैक से समझौता
Holi festival: होली पर पुलिस का अलर्ट,हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
लूडो खेल मे दोस्त का किया गेम, हत्या के बाद खुद लगाई फांसी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?