By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार

Deepak dubey
Last updated: September 13, 2023 7:12 am
Deepak dubey
Published: August 29, 2023
Share
3ad2642125c2ff49ff9d713a4a6ddfaa
SHARE

मुंबई।(Ganpati festival) गणेशोत्सव को लेकर लोग गणेश की मूर्तियों की खरीदारी से लेकर उनके आगमन और विसर्जन तक की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे मे इस साल गणेश उत्सव पर महंगाई की मार दिखाई दे रहा है।। मूर्ति से लेकर पकवान तक सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इस कमरतोड़ महंगाई का विघ्न बरकरार होने के बाद भी गणेश भक्तों के हौसले कमजोर नहीं दिखाई दे रहे है।

Advertisement

रायगड जिले का पेण मूर्ति निर्माताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इसलिए इन गांवों से प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही विदेशों तक मूर्तियां भेजी जाती हैं। लेकिन इस साल मूर्तियां बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमत काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को एक फीट की गणेश मूर्ति के लिए कम से कम तीन से चार हजार रुपए चुकाने पड़ेंगे। फिलहाल गणेशोत्सव को आने में अभी एक माह का समय है। ऐसे में अभी से भक्तों ने बप्पा की मूर्तियों की बुकिंग भी कर ली है।

25 फीसदी बढ़े मूर्तियों के दाम

पेण में स्थित सपना मूर्ति कारखाने के मालिक पांडुरंग गायकवाड ने बताया कि मुंबई समेत देश के कई राज्यों से पेण में बनी मूर्तियों को खरीदने के लिए लोग आते हैं। हालांकि इस साल मूर्तियां तो बना ली गई थी लेकिन जुलाई महीने में हुई जोरदार बारिश के चलते चिकनी मिट्टी की सभी मूर्तियां गल गई। ऐसे में मूर्ति कारों को फिर से मूर्तियों को बनाना पड़ा। ऐसे में मूर्तियों के सूखने में समय लग रहा है। इसके अलावा चिकनी मिट्टी भी महंगी हो गई है इसका असर गणेश मूर्तियों पर पड़ रहा है। साथ हॉल इनके दाम 25 फ़ीसदी बढ़ गए हैं।
गणपति की मूर्तियां बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल में वृद्धि के कारण मूर्तियों की कीमत में भी वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में मूर्तियों की कीमत में कम से कम 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गणेशोत्सव में बप्पा की मूर्ति के दाम बढ़ने से भक्त भी बेजार दिखाई दे रहे हैं।

महामारी ने किया था किरकिरी

कोरोना महामारी के कारण साल 2020 से लेकर 2022 तक कई सार्वजनिक उत्सवों पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में पिछले तीन-चार वर्षों से जनता अपनी इच्छानुसार बिना रोक-टोक के त्यौहार नहीं मना पा रहे थे, जिसके चलते त्यौहारों को मानने में दिक्कतें हो रही थीं। हालांकि पिछले साल से त्योहारों पर लगी पाबंदियों में ढील दी गई। लेकिन इसके बाद से ही महंगाई की मार पड़ी है।

महंगाई के बावजूद उत्साह नहीं हुआ है कम

महंगाई के बावजूद बड़ी मूर्तियों को खरीदकर पंडाल तक ले जाना शुरू हो गया है। मुंबई में कई सार्वजनिक गणेश मंडल एक महीने पहले ही गणेश प्रतिमा को पंडाल में ले जाते हैं। इसलिए अब मूर्तिकारों द्वारा मूर्तियों पर रंग का अंतिम काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं मूर्तियों की कीमत बढ़ी है तो लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

महंगा हुआ मोदक और पूजन सामग्री

इस साल कई मिठाई की दुकानों में मोदक 700 1350 रुपए प्रति किलो में बिकेंगे। वहीं बूंदी के लड्डू की कीमत 780 रुपए प्रति किलो और मोतीचूर के लड्डू की कीमत 680 रुपए प्रति किलो है। इस तरह इसकी कीमत भी पिछली गणेश चतुर्थी के मुकाबले काफी बढ़ गई है। इस बारे में एक मिठाई डीलर ने कहा कि पिछले एक साल में दूध और चीनी के दाम बढ़े हैं। इस वजह से मोदक, बूंदी के लड्डू समेत मिठाइयों में पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है। इसी तरह पूजन सामग्री और पंडालून की साज सज्जा भी महंगी हो गई है।

Hydraulic car parking: हाइड्रोलिक कार पार्किंग से हो जाए सावधान,ले रही हैं जान!, मई महीने में दो घटनाएं,

 

सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन
Panvel Municipal Corporation budget 2025-26: पनवेल महानगरपालिका का ₹3873.86 करोड़ का बजट घोषित, बुनियादी ढांचे के साथ गतिशील प्रशासन पर जोर
चाइल्ड सेक्स टूरिज्म का हब बन रहा केन्या !, मात्र एक डॉलर  के लिए बिकने को है मजबूर 
Abu Salem High Court petition: अबू सलेम को हो सकती है 60 साल की जेल!
Be careful with corona: अगले दो महीने तक सावधान, अप्रैल से मई के बीच भड़केगा कोरोना, अप्रैल के पहले दिन से प्रत्येक वार्ड में शुरू होगा ‘वार रूम’
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ED Conducts Fresh Raids in Case Against Portal Fairplay
क्राइममुंबई

“Fairplay” Online Betting cases: ईडी ने ‘फेयरप्ले’ ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 219.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Deepak dubey
Deepak dubey
November 27, 2024
HIV infection through blood transfusions to children: खून की लापरवाही बनी जानलेवा, 5 मासूमों को HIV, मुआवजे और न्याय की लड़ाई पहुँची हाई कोर्ट तक
OMG! दिल की दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित, डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक की जान बचाई , हिंन्दुस्थान और अफ्रीका में ही मिलता है रोग ,10 लाख में से एक हो सकता है ग्रसित
अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल्याण दौरा, शहर के तमाम बुद्धिजीवियों से की मुलाकात
Amit shah maharashtra visit: पालकमंत्री विवाद पर शाह की चुप्पी, महायुति में बढ़ा असंतोष तटकरे के स्नेहभोजन में शाह शामिल, गोगावले ने जताया विरोध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?